अगर आप वीकेंड पर घर बैठकर समय बर्बाद नहीं करना चाहते तो यहां घूमने जा सकते हैं। दरअसल, ये जगह बेहद खास है और आप यहां कभी भी घूमने जा सकते हैं। खास बात ये है कि नोएडा से बस ये 250km दूर है। आप यहां अपनी कार से भी जा सकते हैं। साथ ही यहां जाने के लिए आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। तो इस जगह का नाम है लैंसडाउन (lansdowne)। दरअसल, उत्तराखंड का ये शहर बेहद ही खूबसूरत है। इसकी स्थापना ब्रिटिश राज के तहत एक आर्मी कैंट के रूप में की गई थी और गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट का ये घर रहा है। यहां घूमने की कई जगह है। क्या-क्या आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

लैंसडाउन कैसे पहुंचे-How to reach lansdowne from noida

लैंसडाउन नोएडा से बस 250km दूर है। यहां आप बाय रोड जा सकते हैं जिसमें आपको 6 घंटे लगेंगे। जैसे आप बस से यहां जा सकते हैं। ट्रेन से जाना चाहते हैं तो आप पहले देहरादून जाएं या काठगोदाम जाएं और यहां से लैंसडाउन जाएं। देहरादून से जाने के लिए 4 घंटे से ज्यादा समय लग सकता है। तो, काठगोदाम से लैंसडाउन आने में आपको 5 घंटे लग सकते हैं। तो, सबसे अच्छा तरीका है कि आप बाय रोड लैंसडाउन जाएं।

लैंसडाउन में घूमने की जगह-Tourist places in lansdowne

लैंसडाउन में घूमने की कई जगह है। जैसे सेंट मैरी चर्च, तारकेश्वर महादेव मंदिर, ट्रैवल कैफे, टिप-एन-टॉप व्यूप्वाइंट और भालूगढ़ झरना। इसके अलावा आप यहां तरह-तरह के एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। साथ ही पूरे रास्ते आपको पहाड़, झरना और तरह-तरह की चीजें देखने को मिल सकती हैं।

लैंसडाउन घूमने का खर्चा-lansdowne trip budget

लैंसडाउन घूमने का खर्चा है लगभग 5 से 7 हजार वो भी जाना-आना और घूमना लेकर। हम 2 लोग और 2 दिन के लिहाज से बता रहे हैं। बाकी आप लैंसडाउन कैसे जाते हैं, कहां ठहरते हैं, क्या खाते हैं और कहां-कहां घूमते हैं सब पर कई सारी चीजें निर्भर करती हैं। तो अगर वीकेंड पर कहीं आप जाने की सोच रहे हैं तो लैंसडाउन का चुनाव करें और यहां घूमने जाएं। यहां लाइफ में एक बार तो सबको जरूर घूमने जाना चाहिए।