Morena Travel Guide: चम्बल के बीहड़ों के लिए जाना और पहचाना जाने वाला मध्य प्रदेश का मुरैना जिला, जो कभी डकैतों और बागियों का अड्डा हुआ करता था।, लेकिन अब यहां पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है। मुरैना में ही मितावली या इकत्तरसो महादेव मंदिर है, जिसकी डिजाइन को कॉपी कर पुराने संसद भवन (संसद भवन की पुरानी इमारत) को बनाया गया है।
छुट्टी मनाने के लिए परफेक्ट है मुरैना: Tourist Places In Morena
छुट्टियां मनाने के लिए मुरैना काफी परफेक्ट जगह है। यहां आपको शांत वातावरण देखने को मिल जाएगा। मुरैना में घूमने के लिए आस-पास के लोगों के अलावा कई शहरों के लोग भी छुट्टियां मनाने आते हैं। आप भी यहां सिर्फ दो दिन की छुट्टी लेकर जा सकते हैं। आपको सिर्फ एक शहर में 25 से अधिक दार्शनिक स्थल देखने को मिल जाएंगे।
गुफा में विराजमान हैं भगवान शिवः Morena famous temple
मुरैना से करीब 50 किलोमीटर दूरी पर स्थित ईश्वरा महादेव मंदिर है, जो हिंदुओं के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां पर एक गुफा में शिवलिंग विराजमान है, जिस पर जलधारा 24 घंटे जलाभिषेक करती है। यह गुफा जंगल के अंदर है, जहां पहुंचना अपने आप में ही रोमांच भरा है। बारिश के मौसम में सुंदर झरना देखने को मिलता है, जहां नदी ऊंचे पहाड़ से नीचे गिरती है।
कैसे पड़ा मुरैना नाम: Morena history in Hindi ?
मुरैना का पुराना नाम मयूरवन है जो की महाभारत काल के समय बहुत प्रसिद्ध था। कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण अपनी गायों को चराने इधर ही आया करते थे और यहीं से मुड़कर अपने गोकुल जाया करते थे। वहीं, मुरैना जिला के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, शहर का नाम 8 किमी के आसपास स्थित मुरैना के छोटे गांव के नाम पर रखा गया था।
मुरैना में घूमने के लिए फेमस जगह कौन सा है: BEST Places to Visit in Morena?
इकत्तरसो महादेव मंदिर: Ekattarso Mahadev Mandir (Chausath Yogini Temple)
सांस्कृतिक ताने-बाने को संजोए मुरैना अपनी कला और भव्यता के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। मितावली में इकत्तरसो महादेव मंदिर हैं। इस मंदिर में भगवान शिव का दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस मंदिर की डिजाइन के तर्ज पर ही पुरानी संसद भवन की इमारत को बनाया गया है।
सूर्य मंदिर , कुंतलपुर मुरैना: Sun Temple, Morena
कुंतलपुर को कर्ण का जन्मस्थली भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि कर्ण का जन्म यही पर हुआ था और माता कुंती ने उन्हें यहीं पर नदी में प्रवाहित कर दिया। आज भी यहां पर सूर्य के घोड़ों के निशान देखने को मिलते हैं।
मुरैना की ये जगहें भी हैं काफी फेमस: Morena Famous Places
मुरैना में कई ऐसे पर्यटन स्थल है, जहां पर जाकर आप छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। मुरैना में वाइल्ड लाइफ भी है, जिसका आप आनंद ले सकते हैं। यह अभयारण्य 5,400 वर्ग किमी में फैला हुआ है। मुरैना संग्रहालय में जाकर आप स्थानीय जानकारी और देश के लिए अपने प्राणों की आहुती देने वाले वीरों के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं।
मुरैना में खाने के लिए क्या फेमस है? Morena Famous Food
मुरैना में खाने के लिए सबसे फेमस गजक और बेडई है। मालूम हो कि तिल और गुड़ के साथ तैयार होने वाले इस गजक को जी आई टैग भी मिला हुआ है। वहीं, बेडई को विशेष मौके पर परोसा जाता है।
कैसे पहुंचे मुरैना: How To Reach Morena?
मुरैना आप बस, ट्रेन और हवाई मार्ग से पहुंच सकते हैं। अगर आप मुरैना बाय एयर आना चाहते हैं तो नजदीकी एयरपोर्ट ग्वालियर एयरपोर्ट है, जो मुरैना मेन शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर है। वहीं, आप अगर ट्रेन से यहां पहुंचना चाहते हैं तो सीधे मुरैना स्टेशन जा सकते हैं। अगर आप सड़क मार्ग से मुरैना पहुंचाना चाहते हैं तो NH-3 पकड़ कर पहुंच सकते हैं।
सर्दी के मौसम में आप जैसलमेर घूमने जा सकते हैं। यहां पर कई ऐसी जगहें हैं, जो आपको रोमांच से भर देंगी