Uses Of Coconut: नवरात्र मे नारियल का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है। इसका उपयोग लोग पूजा में करते हैं। वहीं, कई लोग व्रत में इसके पानी को पीते हैं। यह एक ऐसा फल है, जिसे खाने बाने के साथ-साथ स्किन केयर में भी इस्तेमाल किया जाता है। नारियल का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। वहीं, इसके छिलके को सजावट के साथ-साथ बर्तन धोने के लिए भी उपयोग किया जा सकता है।

नारियल को माना जाता है सुपरफूड

नारियल को सुपरफूड भी माना जाता है, जिसके एक-एक हिस्से को प्रयोग में लाया जाता है। इसका कोई भी हिस्सा बर्बाद नहीं किया जाता है। नारियल आपके कई तरह के कामों में आ सकता है। इसके हर एक हिस्से को किसी न किसी रूप में प्रयोग में लाया जाता है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि छिलके से लेकर इसके पानी तक आप नारियल के हर एक चीज को किस तरह उपयोग में ला सकते हैं।

छिलके से बनाएं खाद और स्क्रबर

अगर आप अपने घर पर गार्डेनिंग करते हैं तो इसका छिलका आपके काम का है। इसके छिलके का इस्तेमाल आप अपने पेड़ों के खाद के लिए कर सकते हैं। सबसे पहले इसके छिलके को पीस लें और अब खाद के रूप में इसका उपयोग कर लें। इससे आप स्क्रबर भी बना सकते हैं। नारियल के छिलके से बर्तन को साफ करना काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

नारियल के पानी के फायदे

नारियल का पानी पीना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार होते हैं। इसके पानी में कई एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो कई तरह की रेडिकल्स से लड़ते हैं।

नारियल से बनाएं बर्फी

नारियल से आप बर्फी बना सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले इसको सही से काट लेना है और मिक्सर में डालकर पाउडर जैसा बना लें। अब इसको दूध की मदद से आप बर्फी भी बना सकते हैं। इसका बर्फी पौष्टिक से भरा होता है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट होता है।

 ड्राई स्किन की समस्या को करेगा खत्म

नारियल का तेल स्किन के लिए काफी बढ़िया होता है। यह आपके ड्राई स्किन की समस्या को दूर कर सकता है। सबसे पहले आपको एक चम्मच नारियल का तेल लेना होगा और इसमें शहद मिलाना होगा। अब इसको आप अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। चेहरे पर लगाने के बाद आप 15 से 20 मिनट तक इसको वैसे ही रखने के बाद धो ले। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

नारियल के खोल का इस्तेमाल

नारियल के खोल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसका उपयोग बच्चों के लिए खिलौना बनाने के लिए भी कर सकते हैं। इससे पेन वगैरह को रखने के लिए पेन स्टैंड भी बना सकते हैं। इसका उपयोग चिड़िया को पानी पिलाने में भी कर सकते हैं।