Hair Colour: हेयर कलर्स आजकल फैशन का हिस्सा बन गया है। पहले जहां लोग सफेद बालों को छुपाने के लिए बालों को रंगते थे वहीं अब महिलाएं इसे फैशन स्टेटस की तरह फॉलो कर रही हैं। हेयर मेकओवर कराने के लिए लड़कियां अक्सर हेयर कलर ट्राई करती रहती हैं। एक-दूसरे से अलग दिखने और क्लासी लुक पाने के लिए बालों में अलग-अलग कलर करवाए जाते हैं। समर 2025 में 5 हेयर कलर काफी ट्रेंड में हैं। इन्हें सेलेब्स से लेकर फैशन इन्फ्लुएंसर तक ट्राई कर रहे हैं। अगर आप भी हेयर कलर की शौकीन हैं तो यहां से अपने लिए बेस्ट हेयर कलर चुन सकती हैं। बस इसके लिए आपको अपनी स्किन टोन और फेसकट का ध्यान रखना होगा।
म्यूटेड ऑबर्न हेयर कलर (Muted Auburn)
यह हेयर कलर इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। कई सेलेब्स और फैशन इन्फ्लुएंसर इसे ट्राई कर रहे हैं। यह दिखने में काफी स्टाइलिश लगता है। यह लाल और भूरे रंग का मिश्रण होता है। जोकि दिखने में काफी नेचुरल होता है।
गोल्डन ऑवर ब्लॉन्ड हेयर कलर (Golden Hour Blonde)
यह हेयर कलर भी 2025 में ट्रेंड कर रहा है। इसकी खासियत ये है कि यह सभी प्रकार के स्किन टोन पर अच्छा लगता है। इतना ही नहीं यह ऐसा शेड है जिससे बाल नेचुरल शाइनी नजर आते हैं। इसे आप घर पर भी कर सकते हैं।
हनी ब्लॉन्ड हेयर कलर (Honey Blonde)
क्लासी लुक पाने के लिए इस बार आप गर्मियों में हनी ब्लॉन्ड हेयर कलर करवा सकती हैं। इसमें आपको कई शेड्स देखने को मिल जाएंगे। यह हल्के भूरे, सुनहरे रंग में शहद के रंग जैसा दिखता है।
लिमोनसेलो ब्लॉन्ड हेयर कलर (Limoncello Blonde)
अगर आप चाहती हैं कि आपके बालों में कराया गया रंग महंगा दिखे तो आप लिमोनसेलो ब्लॉन्ड हेयर कलर करवा सकती हैं। यह हल्का लेमन करल होता है। इससे बाल काफी चमकदार नजर आते हैं। यह बालों को एकदम फ्रेश और ब्राइट लुक देता है।
आइस्ड ब्रूनेट हेयर कलर (Iced Brunette)
गर्मियों के दिनों में लड़कियां और महिलाएं इस कलर को भी खूब पसंद कर रही हैं। इसमें हल्के भूरे रंग की तुलना में गहरा होता है। इसके साथ आप नीले रंग का टोन भी ट्राई कर सकते हैं। आधुनिक लुक पसंद करने वालों के लिए ये परफेक्ट है।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: कलर करने के बाद भी बहुत जल्दी नजर आने लगते हैं सफेद बाल? ये गलतियां करना करें बंद