Baby Boy Names Inspired by Lord Ram: दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और धर्म की रक्षा का प्रतीक माना जाता है। इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था और धर्म तथा आदर्श की स्थापना की थी। ऐसे में, अगर इस खास मौके पर आपके घर बेटे का जन्म हुआ है, तो आप अपने लाड़ले का नाम भगवान राम के नाम पर रख सकते हैं।
भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। ऐसे में अपने बेटे का नाम उनके नामों पर रखने से उसे जीवनभर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद मिलता रहेगा। उनके नाम पर नामकरण करने से बच्चे के जीवन में भी भगवान राम के गुण, आदर्श और संस्कार आ जाएंगे। आप यहां से भगवान राम के कुछ नाम और उनके अर्थ देख सकते हैं।
भगवान राम के नाम पर रखें अपने बेटे का नाम: Baby Boy Names Inspired by Lord Ram
राम
आप अपने बेटे का नाम भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के नाम पर राम रख सकते हैं। यह अच्छे संस्कार, नैतिकता और ऊंचे आदर्शों का प्रतीक है।
रघुनंदन
भगवान राम को रघुनंदन भी कहा जाता है। इस नाम का अर्थ है रघु वंश का गौरव। आप अपने बेटे का नाम इस पर रख सकते हैं। यह बहुत ही शुभ और धार्मिक अर्थ वाला नाम है।
रामभद्र
रामभद्र नाम दो शब्दों से मिलकर बना है-पहला राम, जो मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, और दूसरा भद्र, जिसका अर्थ है शुभ, कल्याणकारी, सौम्य और पवित्र। यह नाम भगवान राम के शुभ, शांत और पावन स्वरूप को दर्शाता है।
राघव
राघव नाम का अर्थ है रघु वंश का वंशज। भगवान राम रघु वंश से थे, इसलिए उन्हें राघव भी कहा जाता है। यह नाम अत्यंत शुद्ध, ऐतिहासिक और धार्मिक भावना से परिपूर्ण है।
पराक्ष
भगवान राम को पराक्ष भी कहा जाता है। इसका अर्थ है चमकदार और शुभ। आप अपने बेटे को भगवान राम के इस नाम से पुकार सकते हैं।