Independence Day 2025 Rangoli Designs: 15 अगस्त 2025 को इस बार 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। यह कोई तारीख या गिनती नहीं है बल्कि स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों की कुर्बानियों और शहादत को याद दिलाने का बेहद खास दिवस है। क्योंकि हमारी आजादी के लिए वीर जवानों से अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया है।

15 अगस्त 1947 को ही भारत ने पहली बार स्वतंत्रता दिवस मनाया था। अभी तक भारतीय 78 स्वतंत्रता दिवस मना चुके हैं। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर आप स्कूल-कॉलेज, घर-आंगन, मैदान-परिसर कहीं भी अगर रंगोली बनाने का सोच रहे हैं। तो यहां हम आपके लिए बेहद नए और यूनिक स्वतंत्रता दिवस 2025 के लिए टॉप 10 रंगोली आइडियाज लेकर आए हैं।

केसरिया रंगोली

इस बार 15 अगस्त पर आप केसरिया रंगोली बना सकते हैं। इसमें आप नारंगी, सफेद, हरा और नीले रंग का इस्तेमाल करके डिजाइन क्रिएट करें। इसमें आप फूलों की डिजाइन बनाएं वो देखने में सुंदर लगेगी।  

मोर डिजाइन रंगोली

स्वतंत्रता दिवस पर आप मोर डिजाइन में रंगोली बनाएं। इसके साथ ही पास में जय हिंद जैसे संदेश भी लिखें। आप इसके साथ तिरंगा या कमल भी बना सकते हैं।

रंगोली में दर्शाएं देशभक्ति

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर आप रंगोली के जरिए देशभक्ति दर्शा सकते हैं। इसके लिए आप राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र को उकेर सकते हैं। साथ में तिरंगा भी बना सकते हैं।

अगर आप independence day rangoli design खोज रहे हैं तो इस तरह की यूनिक डिजाइन बना सकते हैं। ये देखने में बेहद सुंदर लगेगी।

जय हिंद रंगोली डिजाइन

स्वतंत्रता दिवस पर आप इस बार आप जय हिंद लिखी रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं। इसे सुंदर दिखाने के लिए साइड से फूल-पत्ती बनाना न भूलें।