Monsoon season flowers: भीषण गर्मी से परेशान लोगों को मानसून आने का इंतजार है। बारिश से न केवल चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी से लोगों को निजात मिलेगी बल्कि मौसम भी सुहावना हो जाएगा। मानसून आते ही हर तरफ हरियाली छाने लगेगी। ऐसे में अगर आप गार्डनिंग के शौकीन हैं तो बारिश आने से पहले कुछ पौधे अपने Balcony & Terrace Garden में जरूर लगा लें। थोड़ी सी देखभाल करने आप ये पौधे बारिश के दिनों में तेजी बढ़ेंगे और आपका घर फूलों से भर जाएगा। आइए जानते हैं टॉप 10 बारिश के मौसम के लिए फूलों वाले पौधों के बारे में।

1- बेगोनिया

बारिश आने से पहले आप अपने गार्डन में बेगोनिया का पौधा लगा लें। इसमें गुलाबी रंग के फूल आते हैं। बारिश के दिनों में ये बहुत सुंदर दिखता है।

2- चंपा

फूलों वाले पौधे में आप चंपा का पौधा लगा सकते हैं। इसके ऊपर सफेद रंग के फूल आते हैं। जिसमें बहुत अच्छी खुशबू भी आती है। बारिश के दिनों में ये तेजी से बढ़ता है।

3- स्टीविया

स्टीविया को शुगर प्लांट भी कहा जाता है। इसे आप आसानी से किसी भी गमले में लगा सकती हैं। बारिश के दिनों में यह पौधा आपके घर की सुंदरता को बढ़ा देगा।

4- बालसम

बारिश आने से पहले आप घर में बालसम का पौधा लगा सकते हैं। इसमें , लाल, बैंगनी, गुलाबी, नीला, सफेद जैसे अलग-अलग रंगों के दोहरे या एकल फूल होते हैं।

5- गेंदा

ये सदाबहार पौधा है। इसे आप आसानी से घर में लगा सकते हैं। पीले-नारंगी फूलों वाले पौधे लंबे समय तक खिलते हैं। गेंदा बरसात के मौसम के लिए सबसे अच्छे फूलों में से एक है।

6- कॉसमॉस

बारिश के मौसम में आप घर में कॉसमॉस का पौधा लगा सकते हैं। इसमें गुलाबी, बैंगनी और सफेद रंग के बड़े फूल आते हैं। ये फूल किसी भी बगीचे को सुंदर बना सकते हैं।

7- सूरजमुखी

बारिश के मौसम में सूरजमुखी का पौधा भी तेजी से बढ़ता है। उनके चमकीले, बड़े पीले फूल लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। इसे आप गमले या बगीचे में लगा सकते हैं।

8- जिननिया

इस पौधे के फूल गुलाबी, नारंगी, सफेद, बैंगनी, सुनहरे पीले रंग के होते हैं। जो बरसात के मौसम में खूब खिलते हैं।

9- क्लियोम

इसके फूल सुगंधित होते हैं। यह दिखने में बैंगनी, गुलाबी या सफेद रंग के हो सकते हैं। इसे स्पाइडर फ्लावर के रूप में भी जाना जाता है।

10- साल्विया

इस पौधे पर चमकीले लाल रंग के फूल होते हैं। इसे कार्लेट सेज के नाम से भी जाना जाता है। यह बरसात के मौसम में उगने वाले सबसे अच्छे फूलों के पौधों में से एक है।