Morning Routine: “तन मन चंगा तो कठौती में गंगा”। आपने ये प्रसिद्ध कहावत को जरूर सुनी होगी। इसका अर्थ है कि यदि व्यक्ति का मन शुद्ध और विचार नेक हों, तो उसका हर कार्य गंगा के समान पवित्र होता है। इसलिए सुबह उठने के बाद आपको अपने तन-मन को शुद्ध, शांत और स्वस्थ्य रखने का प्रयास करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जिस चीज की शुरुआत अच्छी होती है उसका परिणाम भी अक्सर अच्छा ही होता है। ऐसे में सुबह की शुरुआत दिन को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप दिनभर अपने तन-मन को खुश रहना चाहते हैं तो आपको सुबह कुछ ऐसी चीजें करनी चाहिए, जिससे आप पूरा दिन ऊर्जा और ताजगी से भरपूर महसूस करें। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने की कोशिश करेंगे कि कैसे अच्छे दिन के लिए सुबह की शुरुआत करें। साथ ही सुबह उठने के बाद सबसे पहले क्या करना चाहिए? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
सकारात्मक विचारों के साथ करें दिन की शुरुआत
सुबह जब आपकी आंख खुले तो सबसे पहले अपने मन में सकारात्मक विचार लाएं। अपने आप से कहें कि आज का दिन अच्छा रहेगा और आप सभी कामों को अच्छी तरह से पूरा करेंगे। यह आदत आपके दिन की शुरुआत को बेहतर बनाएगी और आपको आत्मविश्वास से भर देगी।
गहरी सांस लेकर जरूर करें ध्यान
बिस्तर से उठने से पहले कुछ मिनट आराम से बैठें। इस दौरान गहरी सांसें लें और ध्यान करें। इससे आपका मन शांत होता है और आप तनावमुक्त महसूस करते हैं। ध्यान से मानसिक शांति मिलती है। इतना ही नहीं दिन की चुनौतियों का सामना करने के लिए मन तैयार होता है।
रोजान सुबह उठते ही पिएं पानी
सुबह उठते ही पानी पीने की आदत डालें। क्योंकि रात भर सोने के बाद हमारा शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, इसलिए सुबह उठते ही सबसे पहले एक गिलास पानी जरूर पिएं। पानी पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है। पाचन क्रिया बेहतर होती है।
योग या एक्सरसाइज करना न भूलें
सुबह उठने के बाद थोड़ा समय निकालकर योग या एक्सरसाइज जरूर करें। इससे आपका शरीर और मन दोनों ही तरोताजा हो जाता है। एक्सरसाइज करने से आपके शरीर में हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे आपका मूड बेहतर होता है और आप बेहतर महसूस करते हैं।
सुबह करें हेल्दी ब्रेकफास्ट
सुबह का नाश्ता शरीर के लिए ईंधन का काम करता है। इसलिए इसे स्किप न करें। इससे आपको काम करने की एनर्जी मिलती है और आपका मूड भी अच्छा रहता है। कोशिश करें कि आपका नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर हों।