भारत में ज्यादातर घरों में मनी प्लांट लगा होता है। इसका दूसरा नाम पोथोस (Pothos) भी है। इसको लेकर मान्यता है कि यह सौभाग्य और धन का प्रतीक होता है। इसलिए हर मौसम में इसकी डिमांड रहती है। घर में जब लोग मनी प्लांट लगाते हैं तो उसकी देखभाल करने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं।

इसकी ग्रोथ बढ़ाने और पौधे को हरा-भरा बनाए रखने के लिए आपको कुछ टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका मनी प्लांट का पौधा लंबा और घना होने के साथ-साथ तेजी से बढ़े तो आपको इसमें पानी डालने का सही समय और तरीका भी पता होना चाहिए। क्योंकि ऐसा न करने से पौधे की पत्तियां पीली पड़ सकती हैं। साथ ही पौधे की ग्रोथ पर भी असर पड़ सकता है।

क्या मनी प्लांट में रोजाना देना चाहिए पानी?

मनी प्लांट में रोजाना पानी देना बिल्कुल भी जरूरी नहीं है। मनी प्लांट ऐसा पौधा है जो कुछ दिन सूखा रखने पर खराब नहीं होगा। इस पौधे में तब पानी डालना चाहिए जब मिट्टी की ऊपरी परत सूख सूख जाए। बारिश के मौसम में 7 से 10 दिन में ही पानी डालें। गर्म मौसम में आप इसमें हफ्ते में 2 से 3 बार पानी डाल सकते हैं। सर्दियों में इस पौधे में तब पानी डालें जब मिट्टी करीब 75 प्रतिशत सूख जाए। जिस गमले में भी आप मनी प्लांट लगाएं उसमें जल निकासी के लिए छेद जरूर करें। ताकि अतिरिक्त पानी इस पौधे में जमा न हो।

मन प्लांट को लंबा और घना कैसे बनाएं?

अगर आपने पानी में मनी प्लांट को लगाया है तो पानी को समय-समय पर बदलते रहें।
मनी प्लांट को सीधे धूप में रखने से बचें। इसमें फंगस न लगने दें।
पौधे में पत्ते पीली पड़ने या खराब होने पर इसकी छटाई करते रहें।
अगर मनी प्लांट को आपने मिट्टी में लगाया है तो समय-समय पर खाद डालते रहें।

चाय पत्ती का करें इस्तेमाल

मनी प्लांट के पौधे को घना बनाने के लिए आप चाय पत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए चाय बनने के बाद बची चाय की पत्ती को पानी से धो लें ताकि दूध और शक्कर हट जाए। फिर इसे धूप में सूखा लें। पौधे में गुड़ाई करने के बाद इसे मिला दें। इससे पौधे की ग्रोथ जल्दी होगी।