फेस्टिव सीजन में ज्यादातर महिलाएं और लड़कियां एथनिक कपड़े यानी साड़ी और सूट आदि पहनना पसंद करती हैं। इन दिनों फ्लोरल प्रिंट महिलाओं की पहली पसंद बना हुआ है। फ्लोरल प्रिंट में ना केवल साड़ियां बल्कि ब्लाउज, टॉप, ओवरकोट, श्रग और फुटवियर आदि भी काफी ट्रेंड में हैं। हालांकि फ्लोरल प्रिंट की साड़ियां और ब्लाउज आपको बेहद ही खूबसूरत और एथनिक लुक दे सकते हैं। अगर आपक किसी पार्ट या शादी में जाना चाहती हैं तो फ्लोरल प्रिंट के ब्लाउज से आपको बेहद ही यूनिक और खूबसूरत लुक मिलेगा। आज मार्केट में आपको अलग-अलग तरह के फ्लोरल प्रिंट ब्लाउज के पैटर्न मिल जाएंगे।

आप फ्लोरल प्रिंट ब्लाउज को किसी भी तरह की साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं और खास बात तो यह है कि हर बार आपको एक नया और अलग लुक मिलेगा।

फुल स्लीव्स ब्लाउज: आप किसी भी तरह की साड़ी के साथ फ्लोरल प्रिंट ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट में फुल स्लीव्स ब्लाउज पहनने से आपको एलीगेंट लुक मिलता है। आप इसके साथ हैवी झुमके पहन सकती हैं लेकिन इसके अलावा कोई और ज्वैलरी कैरी ना करें। क्योंकि फ्लोरल प्रिंट ब्लाउज साड़ी को काफी हाइलाइट कर देता है। आप चाहें तो अपना ब्लाउज बोट नेकलाइन के साथ बनवा सकती हैं। साथ ही इस स्टाइल में मेकअप बिल्कुल ही मिनिमल रखें।

नेट की साड़ी के साथ: नेट की साड़ी के साथ फ्लोरल प्रिंट ब्लाउज बेहद ही आकर्षक लुक देता है। नेट की साड़ी बेहद ही हल्की होती है, इसलिए शादी और पार्टी में यह महिलाओं की पहली पसंद होती है। नाइट फंक्शन में फ्लोरल प्रिंट ब्लाउज के साथ नेट की साड़ी आपको बेहद ही यूनिक लुक दे सकती है।

मैचिंग साड़ी: आप चाहें तो फ्लोरल प्रिंट ब्लाउज के साथ फ्लोरल प्रिंट साड़ी भी कैरी कर सकती हैं। यह स्टाइल आपको एथनिक वियर में एक मॉर्डन लुक देता है। इसके साथ आप थिन बेल्ट कैरी कर सकती हैं।

फ्लोरल एंब्रायडरी ब्लाउज: वर्तमान समय में फ्लोरल प्रिंट के साथ ही फ्लोरल एंब्रायडरी लुक भी काफी फेमस है। इस स्टाइल में ब्लाउज पर प्रिंट नहीं बल्कि धागे की मदद से फ्लोरल डिजाइन उकेरा जाता है, जो बेहद ही खूबसूरत लुक देता है।