अधिकतर लोग अपने दांतो की सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं। जिसके कारण कई लोगों के दांत पीले हो जाते हैं। इसके अलावा कई लोगों के दांत इतने गंदे होते हैं कि वह देखने में उनके चेहरे की खूबसूरती पर प्रभाव छोड़ते हैं। बहुत से लोग बाजार में बिक रहे तरह- तरह के केमिकल उत्पाद का इस्तेमाल करते हैं। जिसके कारण इसका दुष्प्रभाव भी देखने को मिलता है।

आप कितने भी खूबसूरत हों लेकिन अगर आपके दांत पीले और गंदे नजर आते हैं। तो यह आपकी खूबसूरती पर दाग लगा सकते हैं। ऐसे में हमेशा अपने दांतो की सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आज इस लेख में आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे जिससे दांतों की घर पर सफाई कर दांतों को सफेद और चमकदार बनाए जा सकते हैं।

दांत के पीले होने का कारण: दांतों के पीलेपन का कारण कई बार हमारे द्वारा लिए गए आहार के कारण दांतों का इनेमल खराब हो जाता है और दांत पीले दिखने लगते हैं। इसके अलावा दांतो में प्लाक की परत जमने से भी दांत पीले नजर आने लगते हैं।

बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेैराक्साइड: दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आप हाइड्रोजन पेैराक्साइड और बेकिंग सोडा दोनों को मिलाकर दांतों पर ब्रश कर सकते हैं। इससे पीलापन और दातों पर नजर आने वाले दाग दूर हो जाएंगे। इसके अलावा आप ऐसे टूथपेस्ट भी उपयोग कर सकते हैं जिसमें बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेैराक्साइड यह दोनों चीजें हो।

हल्दी और सरसों का तेल: इस नुस्खे को अपनाने के लिए हल्दी में आपको कड़वा तेल मिलाना होगा। आप जितना तेल लें उससे आधी हल्दी ले लें। अब इस मिश्रण से दांतों की मसाज करें। दांतों का पीलापन जल्द ही दूर हो जाएगा।

केला: दांतों को सफ़ेद व चमकदार बनाने के लिए केला भी खूब काम आता है। इसके उपयोग के लिए केले के छिलके के सफेद वाले हिस्से से दांतों को कम से कम 1 से 2 मिनट तक रगड़ें। इसके बाद ब्रश जरूर करें। हफ्ते में 3 बार ऐसा किया जा सकता है।

इनसे बचें: दांत को ख़राब करने में कुछ पदार्थ अहम भूमिका निभाते हैं, ऐसी चीजों से आपको दूरी बना लेनी चाहिए। जैसे कि कॉफी, रेड वाइन, सोडा और डार्क बेरीज का सेवन सीमित करें। ये सभी बदबूदार दांतों के लिए जिम्मेदार हैं। आपको इन पदार्थों का सेवन सीमित करना चाहिए।

नमक रगड़ें: घर में मौजूद नमक के साथ में थोडा कड़वा तेल लें. रोज करीब 3 से 5 मिनट इससे दांत के साथ मसूड़ों की मसाज कर लीजिए। ये दोनों ही चीजें दांत तो साफ करेंगी ही बैक्टीरिया भी दूर करेंगी।