7 habits of highly successful students In Hindi: करियर में सफल होना कौन नहीं चाहता है। सफलता हासिल करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। खास कर छात्र तो परीक्षा से लेकर इंटरव्यू तक जी तोड़ मेहनत करते हैं, लेकिन कई छात्र तो सफल हो जाते हैं और कुछ ऐसे छात्र भी होते हैं, जो लगातार मेहनत के बाद भी असफल रह जाते हैं।
ऐसे में अगर आप भी उन छात्रों में शामिल हैं, जो बार-बार प्रयास के बाद भी असफल हो रहे हैं तो हम आपके लिए इस लेख में सफल होने वाले छात्रों के उन गुणों के बारे में बताएंगे, जो एक ही प्रयास में सफल हो जाते हैं।

सफल छात्र बनाते हैं लक्ष्य
सफल होने वाले छात्र लक्ष्य को फिक्स करते हैं और उस पर डटे रहते हैं। अगर आप भी बार-बार असफल हो रहे हैं तो अपने लक्ष्य को निर्धारित करें। छोटे लक्ष्य बनाकर ही बड़ो लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
चीजों को ठीक से करें ऑर्गेनाइज
कुछ छात्र होते हैं, जो चीजों को अनऑर्गेनाइज तरीके से करते हैं, जिसके कारण उनका समय काफी बर्बाद हो जाता है। ऐसे में सफल छात्र समय से लेकर काम को एक साथ ऑर्गेनाइज कर के चलते हैं। आप चीजों को ऑर्गेनाइज करने के लिए डायरी, प्लानर या मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं। आप अपने नोट्स, कपड़े और किताबों को ऑर्गेनाइज कर के ही रखे।
शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट रहना
सफल विद्यार्थी शारीरिक और मानसिक तौर पर हमेशा फिट रहते हैं। आप भी सफलता चाहते हैं तो पर्याप्त नींद लें और पौष्टिक आहार खाएं। आप हर रोज एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इससे शरीर स्वस्थ रहता है और तनाव दूर करने में मदद मिलती है। आप योग और ध्यान भी कर सकते हैं।
सहायता करना सीखें
सफल लोग एक दूसरे को सहायता करते हैं और जब भी जरूरत होती है तो लोगों से सहायता भी लेते हैं। अगर आप विद्यार्थी हैं और पढ़ाई कर रहे हैं तो ग्रुप में पढ़ाई कर सकते हैं। इससे आप अपने विचारों को एक दूसरे के साथ साझा कर पाएंगे और दूसरे साथियों को भी सुन पाएंगे। इससे लर्निंग काफी तेज होती है। आगे पढ़िए, सर्दी में प्रदूषण से बचने और स्वस्थ रहने के लिए क्या करें