Teeth Whitening, Home Remedies, Cause, Treatment: दांतों का पीलापन कई बार शर्मिंदगी का कारण बनता है। दांतों कापीलापन कई कारण से हो सकता है जैसे- दांतों से जुड़ी कोई समस्या, सही तरीके से ब्रश ना करना इत्यादि। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए लोग डेंटिस्ट की मदद लेते हैं। लेकिन वहीं कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करने में भरोसा रखते हैं। दांतों के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना आपको पीलेपन से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। रोजाना बेकिंग सोडा से ब्रेश करना दांतों के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा और भी कई उपाय होते हैं जिनकी मदद से आप अपने दांतों के पीलेपन को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में-
बेकिंग सोडा: बेकिंग सोडा में नेचुरल वाइटनिंग गुण होते हैं, यही वजह है कि इसका इस्तेमाल कई टूथपेस्ट में भी किया जाता है। यह दांतों के लिए स्क्रब की तरह काम करता है जो दांतों के पीलेपन को दूर करता है। बेकिंग सोडा आपके मुंह में एक एल्कलाइन वातावरण बनाता है, जो बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है।
सेब का सिरका: सेब का सिरका नेचुरल क्लीनिंग प्रोडक्ट की तरह काम करता है। सेब के सिरके में एसिटीक एसिड होता है जो बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होता है जो दांतों के पीलेपन को दूर करने में मदद करता है और दांतों को स्वस्थ रखता है।
अनानास: कुछ ऐसे फल भी होते हैं जो दांतों के पीलेपन को दूर करने में मदद करते हैं। एक अध्ययन में पाया गया है कि ब्रोमेलैन नामक तत्व टूथपेस्ट में पाया जाता है जो अनानास में पाया जाने वाला एक एंजाइम, यह दांतों के पीलेपन से छुटकारा दिलाता है। इतना ही नहीं दांतों से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी बचाने में मदद करता है।
स्ट्रॉबेरी: स्ट्रॉबेरी और बेकिंग सोडा के मिश्रण से अपने दांतों को सफेद करना एक प्राकृतिक उपचार है। अध्ययनों से पता चलता है कि स्ट्रॉबेरी और बेकिंग सोडा के पेस्ट का दांतों के इनेमल पर कम से कम प्रभाव पड़ता था, इसके ज्यादा इस्तेमाल से नुकसान हो सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में इसका इस्तेमाल करें ताकि दांतों को किसी प्रकार का कोई नुकसान ना पहुंचें।
