शिक्षक दिवस 2018, Teachers’ Day 2018, Dr Sarvepalli Radhakrishnan Birthday (टीचर्स डे २०१८): आज (बुधवार) 5 सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जा रहा है। स्कूल, कॉलेजों समेत तमाम शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थी अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आदर भाव प्रकट कर रहे हैं। यह दिन साल 1962 से हमारे देश के दूसरे राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और एक शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के रूप मनाया जाता है।

डा. सर्वपल्‍ली राधा कृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को तिरुतनी नाम के गांव में हुआ था। राजनीति में आने से पहले उन्होंने अपने जीवन के 40 साल अध्यापन को दिये थे। उनका कहना था कि जहां कहीं से भी कुछ सीखने को मिले उसे अपने जीवन में उतार लेना चाहिए। वह पढ़ाने से ज्यादा छात्रों के बौद्धिक विकास पर जोर देने की बात करते थे। वह पढ़ाई के दौरान काफी खुशनुमा माहौल बनाकर रखते थे। 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। राधा कृष्णन भारत के विद्वान राष्ट्रपतियों में से एक थे। उनकी लिखी गईं किताबें, हिन्दू धर्म पर उनके विचार आज भी ज्ञान के भंडार से भरे हैं।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत राजनीति और खेल की दुनिया से संबंध रखने वाले दिग्गजों ने बुधवार को भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इधर केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने बाढ़ के बाद स्कूलों में सामान्य स्थिति लाने में शिक्षकों के योगदान की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि शिक्षक श्रम का योगदान देकर स्कूलों को फिर से खोलने के लायक बना रहे हैं।

Live Blog

17:30 (IST)05 Sep 2018
'हमारे शिक्षक बाढ़ के बाद स्कूलों को सामान्य स्थिति में लाने में व्यस्त हैं'

केरला बाढ़ आपदा झेल रहा है, इसी बीच मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शिक्षक दिवस पर अपने शिक्षकों के योगदार को सराहा है। उन्होंने ट्विट कर लिखा कि बाढ़ के बाद हमारे शिक्षक स्कूलों को वापस सामान्य स्थिति में लाने में व्यस्त हैं, हमारे शिक्षक इस मुश्किलों में भी युवाओं की मदद के लिए तैयार हैं।

17:15 (IST)05 Sep 2018
शिक्षा की रीढ़ की हड्डी की तरह होते हैं शिक्षक: प्रणब मुखर्जी

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शिक्षक दिवस पर ट्विट कर भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और एक शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को याद करते हुए आदर और सम्मान व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षकों के योगदान को सराहा है। उन्होंने लिखा शिक्षक, शिक्षा की रीढ़ की हड्डी की तरह होते हैं।

16:54 (IST)05 Sep 2018
शिक्षकों के बिना, हमारा जीवन ऐसा नहीं होता: सचिन तेंदुलकर

भारतीय पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने टीचर्स डे पर ट्विट करते हुए लिखा कि बिना टीचर्स के हमारी लाइफ ऐसी नहीं रहती जैसी अब है तो हमें शिक्षकों के योगदान की सरहाना करनी चाहिए।

16:35 (IST)05 Sep 2018
हम रोजाना किसी न किसी से कुछ सीख सकते हैं: कॉग्रेस

कॉग्रेंस पार्टी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए शिक्षक दिवस की बधाई दी और देश के दूसरे राष्ट्रपति, भारत रत्न और एक शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि हम रोजाना किसी न किसी से कुछ सीख सकते हैं।

16:20 (IST)05 Sep 2018
भारत के शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और दुनिया के शिक्षक भगवान कृष्ण: पीयूष गोयल

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शिक्षक दिवस पर कहा कि आज हम शिक्षक दिवस के रूप में भारत के सबसे बेहतरीन शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस मना रहे हैं और हाल में हमने जन्माष्टमी के रूप में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिवस सेलिब्रेट किया है, जो दुनिया के सबसे बेहतरीन शिक्षक हैं।

16:07 (IST)05 Sep 2018
राजनाथ सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रति सम्मान व्यक्त किया

राजनाथ सिंह ने भारत रत्न और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर उनके योगदान को याद करते हुए आदर और सम्मान व्यक्त किया।

15:51 (IST)05 Sep 2018
टीचर्स डे: 36 शिक्षकों को शिक्षक पुरस्कार और 33 शिक्षकों को ‘श्रीगुरूजी पुरस्कार सम्मान’

राजस्थान में शिक्षक दिवस पर हजारों शिक्षकों के बीच राज्यस्तरीय शिक्षक और श्रीगुरुजी पुरस्कार प्रदान किए गए। इस समारोह में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे बतौर मुख्य अतिथि पहुंची थीं। समारोह में 36 शिक्षकों को शिक्षक पुरस्कार और 33 शिक्षकों को ‘श्रीगुरूजी पुरस्कार सम्मान’ प्रदान किया गया।

15:26 (IST)05 Sep 2018
भारत के भविष्य को तैयार करने वाले शिक्षकों के लिए बहुत-बहुत सम्मान: स्मृति ईरानी

केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी ने भारत रत्न और भारत के पूर्व राष्ट्रपति के जन्मदिवस पर भारत का भविष्य तैयार करने वाले शिक्षकों के प्रति सम्मान और आदर प्रकट किया।

15:15 (IST)05 Sep 2018
सुरेश प्रभु ने शिक्षकों को किया सलाम

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने शिक्षक दिवस पर ट्विट करते हुए लिखा, मैं उन सभी शिक्षकों को सलाम करता हूं जो हमारे समाज के युवाओं के दिमाग तक पोषण पहुंचा रहे हैं और शिक्षित कर रहे हैं।

15:05 (IST)05 Sep 2018
किरण रिजिजू ने अपने सभी शिक्षकों के लिए लिखा ये संदेश

केंद्रीय गृहराज्य मंत्री किरण रिजिजू ने टीचर्स डे पर अपने गांव के प्राइमरी स्कूल से लेकर कॉलेज टीचर्स को याद किया।

14:50 (IST)05 Sep 2018
शिक्षक युवा दिमाग को आकार देने और देश के निर्माण निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका: पीएम मोदी

प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षण समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'शिक्षक युवा दिमाग को आकार देने और हमारे देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम करते हैं।' उन्होंने कहा, 'हम हमारे पूर्व राष्ट्रपति और अपने आप में एक प्रतिष्ठित शिक्षक डॉ. राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर नमन करते हैं।'


14:47 (IST)05 Sep 2018
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने डॉ. एस. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा,"शिक्षक दिवस पर मैं डॉ. एस. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और हमारे देश के सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हमारे महान गुरु हमें एक राष्ट्र और ज्ञान, शांति और स्दभाव से भरे दुनिया के निर्माण में सहायता और मार्गदर्शन कर करते रहें।"