Taimur Ali Khan Photos: तैमूर अली खान भले ही 2 साल के बच्चे हैं, लेकिन वे बॉलीवुड की ज्यादातर मशहूर हस्तियों के स्टारडम से ज्यादा लोकप्रिय हैं। तैमूर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्टार किड्स में से एक हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज जो सोशल मीडिया में अपनी जगह बनाते हैं वह तुरंत वायरल हो जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर तैमूर की फोटो दिखी जिसमें वह प्लेस्कूल में योग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो में, तैमूर अपने हाथों को हवा में ऊपर उठाए हुए हैं और अपने घुटनों पर बैठे हुए हैं। तैमूर कभी शेफ लुक तो कभी योगा करते हुए, कई तरह की तस्वीरों में दिखते रहते हैं।

सोशल मीडिया पर इस फोटो के आने के बाद तमन्ना भाटिया भी इस तस्वीर से जुड़ी गई हैं। जूम टीवी के साथ एक इंटरव्यू के दौरान तमन्ना ने तैमूर की इस फोटो पर कमेंट करते हुए कहा, “तैमूर बहुत क्यूट है और वह मुझे एक छोटे से मफीन की तरह लगता है।” तमन्ना ने यह भी कहा की तैमूर किसी छोटे राजकुमार से कम नहीं है और इस बात को वह अच्छी तरह समझता भी है। तैमूर की इस फोटो पर अबतक लगभग 5203 लाइक्स आ चुके हैं।

बता दें कि तैमूर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज के फेवरेट स्टार किड हैं। रणबीर कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, तमन्ना भाटिया के अलावा और भी कई सेलिब्रिटीज हैं जो तैमूर को बेहद पसंद करते हैं। आए दिन तैमूर की फोटोज और वीडियोज पर अच्छे और क्यूट कमेंट्स भी करते रहते हैं। हाल ही के एक इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने बताया, “तैमूर अब कैमरे को फेस नहीं करना चाहता है। अब वह कैमरा देखते ही नो पिक्चर कह देता है।”

 

View this post on Instagram

 

#taimuralikhan @ishikasarang

A post shared by Taimur Ali KhanUrmi (@taimuralikhanworld) on

20 दिसंबर को तैमूर 3 साल के होने जा रहे हैं। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान पहले से ही एक इंटरनेट सनसनी हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग बॉलीवुड सेलेब्स के बराबर हैं। छोटे नवाब, जिसे सोशल मीडिया पर एक बड़ी प्रशंसक का आनंद मिलता है, अपनी मां करीना कपूर खान के साथ अक्सर देखे जाते हैं। आए दिन तैमूर के बेहतरीन फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं और उनके फैन्स उनके फोटोज का इंतजार करते रहते हैं।

(और Lifestyle News पढ़ें)