21 जून 2020 को इस साल का सूर्य ग्रहण लगने वाला है। ग्रहण के दौरान खासकर गर्भवती महिलाओं को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के समय निकलने वाली दूषित किरणें गर्भ में पल रहे शिशु पर बुरा असर डालती है, जिसके कारण बच्चा शारीरिक और मानसिक रूप प्रभावित हो सकता है। इस बात के पीछे कई धार्मिक और वैज्ञानिक कारण भी माने जाते हैं। ऐसे में सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को बहुत सी बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं क्या हैं वे बातें-
– ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को नुकीली चीजों से बिल्कुल दूर रहना चाहिए जैसे- चाकू, सेफ्टी पिन, कैंची। इतना ही नहीं शास्त्रो के अनुसार, गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ उनके पति को भी इन चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, वरना शिशु के अंगों को नुकसान पहुंच सकता है।
– सूर्य ग्रहण के दौरान महिलाओं को घर पर आराम करना चाहिए। बाहर निकलना उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसके अलावा सूर्य ग्रहण के दौरान लोगों को सोने की मनाही होती है। लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं को थोड़ी छूट होती है। हालांकि ना सोने की कोशिश करनी चाहिए ।
– गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण देखने से बचना चाहिए क्योंकि उससे निकलने वाली रोशनी उनके लिवर, स्किन और आंखों को प्रभावित करती है। साथ ही गर्भ में पर रहे बच्चे को भी त्वचा से जुड़ी किसी तरह की परेशानी हो सकती है। यदि संभव हो तो ग्रहण के बाद गर्भवती महिलाओं को स्नान कर लेना चाहिए। ऐसा कर भगवान के सामने धूप-दीप करें और कुछ एनर्जेटिक चीजें खाएं।
– गर्भवती महिलाओं को अपने खाने में तुलसी के पत्तों को डालना चाहिए क्योंकि ग्रहण से निकलने वाली किरणें खाने को दूषित कर देती हैं। ग्रहण खत्म होने के बाद उन्हें निकाल दें। ऐसा करने से ग्रहण के बाद भी खाना शुद्ध रहता है।