गर्मियों में स्किन केयर रूटीन में सनस्क्रीन को सबसे जरूरी बताया जाता है। तेज धूप में स्किन को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाने के साथ-साथ सनस्क्रीन त्वचा को बर्न होने से भी बचाती है। लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि वो सनस्क्रीन तो लगाते हैं लेकिन उसका असर ठीक तरीके से नहीं होता है। इसका कारण है सनस्क्रीन को सही तरीके से अप्लाई न करना। सनस्क्रीन का ज्यादा फायदा तभी मिलता है जब वो पूरी तरह से स्किन में एब्सॉर्ब हो जाए। ऐसे में आपका ये जानना जरूरी है कि चेहरे पर सनस्क्रीन पहले लगाएं या मॉइस्चराइजर। डर्मेटोलॉजिस्ट रेनिता राजन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए इसके बारे में जानकारी दी।

सनस्क्रीन या मॉइस्चराइजर में से क्या पहले लगाना चाहिए?

पहले दोनों में अंतर समझें। सनस्क्रीन हमारी स्किन को यूवी किरणों से बचाती है, वहीं मॉइस्चराइजर स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। दोनों को एक साथ लगाने से सही से फायदा नहीं मिलेगा। आइए स्टेप्स में जानते हैं इसके बारे में।

ड्राई स्किन वाले ऐसे करें अप्लाई

जिन लोगों की स्किन ड्राई होती है या फिर सनस्क्रीन लगाने के बाद ड्राईनेस ज्यादा फील होती है, तो आपको पहले मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपको ज्यादा फायदा मिलेगा।

मॉइस्चराइजर के तुरंत बाद सनस्क्रीन न लगाएं

मॉइस्चराइजर लगाने के तुरंत बाद सनस्क्रीन लगाने की गलती न करें। इसकी बजाए पहले चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाकर हल्की मसाज करें। इसके बाद कम से कम 2 से 3 मिनट चेहर पर कुछ न लगाएं। सनस्क्रीन को चेहरे पर एब्जॉर्ब होने दें। जब मॉइस्चराइजर सेट हो जाए तब सनस्क्रीन लगाएं।

पसीना बहुत आने पर करें ये काम

अगर आपको बहुत अधिक पसीना आता है तो सनस्क्रीन से पहले मॉइस्चराइजर न लगाएं। घर से बाहर जाने से आधा घंटा पहले सनस्क्रीन लगाएं।

कहां-कहां लगानी चाहिए सनस्क्रीन?

बहुत से लोग चेहरे पर ही सनस्क्रीन लगाते हैं। लेकिन हमेशा चेहरे के साथ-साथ गले, गर्दन, कान, हेयरलाइन पर भी सनस्क्रीन लगानी चाहिए। सनस्क्रीन को हाथ, पैर और बाकी बॉडी जैसे बैक या पेट पर भी लगाया जा सकता है।

आशा है कि आपको सनस्क्रीन से जुड़ी ये जानकारी पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- 5 तरीकों से घर में नेचुरल चीजों से बनाएं सनस्क्रीन, तेज धूप में स्किन रहेगी सेफ