Morning Mantra: रविवार यानी छुट्टियों का दिन। इस दिन सभी लोग पॉज मोड में होते हैं। पूरे सप्ताह की भागदौड़ के बीच संडे ही एक दिन होता है, जब लोग अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं।
पूरे दिन का डाइट चार्ट
रविवार का दिन थोड़ा आरामदायक होता है। ऐसे में इस दिन आप अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं और एक साथ बैठकर खाना खा सकते हैं। अगर आप भी रविवार को छुट्टी का आनंद ले रहे हैं तो आपके लिए हम रविवार का डाइट प्लान लेकर आए हैं। आप इसको फॉलो कर सकते हैं।
सुबह के नाश्ते में इसे करे शामिल
रविवार के दिन आप सुबह नाश्ते में पराठा बना सकते हैं। आप इसमें आलू पराठा, पनीर पराठा को एक ऑप्शन के तौर पर रख सकते हैं। इस दिन आप ब्रेकफास्ट में इडली-सांभर या उपमा भी खा सकते हैं। इसके साथ आप आंवला जूस या फिर नारियल पानी पी सकते हैं। आप दूध के साथ फल भी खा सकते हैं।
दोपहर के समय क्या खाना चाहिए?
आप दोपहर के समय परंपरागत भोजन कर सकते हैं। इसमें आप दाल, चावल, रोटी, सब्जी को शामिल कर सकते हैं। आप सब्जी में मौसमी सब्जियों को खा सकते हैं। इसके साथ आप रायता या फिर छाछ को भी रख सकते हैं। परंपरागत भोजन के साथ सलाद और आचार न हो यह कैसा हो सकता है। आप इसके साथ सलाद और आचार जरूर शामिल करें। यह टेस्ट को और इनहेंस करने में मदद करेगा।
शाम के नाश्ते में क्या खाएं?
शाम के नाश्ते में आप भेलपुरी या भुना हुआ मखाना को खा सकते हैं। आप शाम को ड्राई फ्रूट्स भी ले सकते हैं।
रात के भोजन में क्या खाना चाहिए?
रात का भोजन हमेशा लाइट ही रखना चाहिए। रात के भोजन में उन चीजों को शामिल करना चाहिए, जो जल्दी और आसान तरीके से पच जाए। आप रात के भोजन में खिचड़ी, वेज सूप या फिर ओट्स को शामिल कर सकते हैं। रात का खाना जल्दी खाना चाहिए।