Bad Body Odor: गर्मी के दिनों में शरीर की दुर्गंध से कई लोग परेशान रहते हैं। नहाने के थोड़ी देर बाद ही उनके अंडरआर्म्स (Underarms) से गंदी बदबू आनी शुरू हो जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के डिओडरेंट और परफ्यूम का यूज करते हैं। कुछ समय तक ही इस समस्या से बचा जा सकता है। क्योंकि डिओडरेंट की खुशबू भी पूरे दिन नहीं चलती है। अगर आप भी इसके चलते शर्मिंदगी महसूस करते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपके लिए एक ऐसा असरदार नुस्खा लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप पसीने की गंदी बदबू को दूर कर पाएंगे। इसके लिए बस आपको नहाने के पानी में फिटकरी डालनी होगी। ये नुस्का आपको Bad Body Odor से छुटकारा दिलाएगा। आइए जानते हैं इसके बारे में।
- पसीने की बदबू दूर करने के लिए फिटकरी से कैसे नहाएं?
नहाने के पानी में 2 घंटे पहले फिटकरी डाल दें। आप चाहें तो रात में बाल्टी में पानीभर उसे रात भर के लिए भी छोड़ सकते हैं। इसके बाद सुबह इस पानी से नहा लें। ज्यादा अच्छे रिजल्ट के लिए आप नहाने के बाद शरीर पर एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से नेचुरल तरीके से आपकी पसीने की बदबू कम होने लगेगी।
फिटकरी का घोल कैसे करें तैयार ?
दुर्गंध की समस्या दूर करने के लिए आप फिटकरी का घोल भी उपयोग कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में थोड़ा सा ठंडा पानी लें। अब इसमें फिटकरी का टुकड़ा डाल दें। जब ये घुल जाए तो मिश्रण को कॉटन के जरिए शरीर के उन हिस्सों पर लगाएं जहां बदबू ज्यादा आती है। सूखने के बाद पानी से धो लें।
इन बातों का रखें ध्यान
फिटकरी को स्किन पर इस्तेमाल करते समय कभी भी इसे जोर से नहीं रगड़ें।
जब भी फिटकरी का घोल इस्तेमाल करें तो उसे पानी से जरूर धोएं। फिर मॉइस्चराइजर लगाएं।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार के सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।