Summer Honeymoon Destinations To Avoid: शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में आजकल ज्यादातर कपल्स शादी के बाद हनीमून पर जाना पसंद करते हैं। इसके लिए लोग कई दिन पहले से प्लानिंग शुरू कर देते हैं। बुकिंग से लेकर शॉपिंग तक कर ली जाती है। वहीं दूसरी तरफ गर्मी ने भी विकराल रूप धारण करना शुरू कर दिया है। ऐसे में आपको बहुत सोच-समझ कर हनीमून ट्रिप प्लान करनी चाहिए। भारत में कुछ ऐसी जगह हैं जहां लोग घूमने जाना बहुत पसंद करते हैं लेकिन यहां गर्मियों के दिनों में जाने से बचना चाहिए। अगर आप नहीं चाहते हैं कि हनीमून का गोल्डन टाइम किरकिरा हो तो आप इन जगह ट्रिप प्लान न करें। आइए जानते हैं इसके बारे में।
राजस्थान
यूं तो राजस्थान की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है। लेकिन गर्मियों के मौसम में जैसलमेर, जोधपुर जैसी जगहों पर भंयकर गर्मी पड़ती है। राजस्थान में मई-जून के महीनों में तापमान 45 से पार भी पहुंच जाता है। ऐसे में आपको यहां हनीमून प्लान नहीं करना चाहिए। क्योंकि यहां शाम को ही आप बाहर घूमने निकल पाएंगे।
गोवा
गोवा युवाओं की पसंदीद जगहों में से एक है। शादी के बाद बहुत सारे कपल्स यहां हनीमून प्लान करते हैं। लेकिन यहां सर्दियों में जाना अच्छा रहता है। गर्मियों में गोवा के बीचों पर उमस से भरी गर्मी होती है। ऐसे में अगर आपने यहां हनीमून प्लान किया तो गोल्डन टाइम बर्बाद हो जाएगा।
गुजरात
गुजरात की खूबसूरती से सह कोई वाकिफ है। लेकिन गर्मियों में यहां भी हनीमून प्लान करने से पहले थोड़ा सोचें। क्योंकि यहां मानसून के मौसम में जाना ज्यादा बेहदर रहता है। गर्मी में यहां समुद्र किनारे भी बहुत गर्मी रहती है। चिपचिपाहट से आप परेशान हो जाएंगे।