Summer Drinks: मई का महीना चल रहा है। हीटवेव ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग बार-बार सूचना दे रहे हैं कि हीटवेव से बचें, घर से बाहर न निकलें। इस हीटवेव से अगर आप भी बचना चाहते हैं तो आपको अपने दिनचर्या और खाने-पीने में बदलाव करने की जरूरत है। गर्मी के मौसम में सत्तू का शरबत पीना काफी लाभदायक माना जाता है। ये सत्तू चना को भूनने के बाद उसे पीसकर तैयार किया जाता है। गर्मी में लोग इसे बड़े चाव से पीते हैं क्योंकि इस चिलचिलाती धूप में सत्तू शरीर को राहत पहुंचाती है। इस दौरान सत्तू का शरबत आप कई तरीको से तैयार करके पी सकते हैं। अगर आप भी सत्तू पीना पसंद करते हैं तो जानिए इस लेख से सत्तू का शरबत बनाने के 5 तरीके।

सत्तू का नमकीन शरबत-Sattu Salty Sherbet

सत्तू का नमकीन शरबत अक्सर सबने पिया ही होगा। इस रेसिपी को बनाना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले एक गिलास पानी में दो चम्मच सत्तू को डासकर घोल लें। अब इस घोल में काला नमक, नींबू का रस, हरी मिर्च, भुना हुआ जीरा पाउडर, पुदीना की पत्तियां डालकर सब को मिला लें। अगर आप ठंडा पीना चाहते हैं तो बर्फ का टुकड़ा डालकर उसे भी मिक्स कर दें।

  • सत्तू लस्सी-Sattu Lassi

दोपहर में तेज धूप के समय आप सत्तू लस्सी बना कर पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच सत्तू , एक चम्मच दही, चीनी, इलायची पाउडर और बर्फ का टुकड़ा डालकर सबको अच्छे से मिक्स कर लें। फिर थोड़ी देर तक स्मूथ होने दें। आप चाहें तो कटा हुआ मेवा डालकर भी इसे पी सकते हैं।

सत्तू कूलर-Sattu Cooler

गर्मी के मौसम में लोग सत्तू और तरबूज दोनों का शरबत पीना बहुत पसंद करते हैं। आज जानते हैं सत्तू और तरबूज का मिक्स कूलर कैसे तैयार किया जाता है। इसके लिए आपको सबसे पहले सत्तू और तरबूज के टुकड़ों को मिक्सी में मिक्स कर लेना है। फिर उसमें थोड़ा सा चीनी, नींबू का रस, शहद, बर्फ के टुकड़े डालकर मिला लें। मिश्रण को थोड़ी देर ब्लेंड होने दें। उसके बाद सेवन करें।

सत्तू नारियल शेक-Sattu Coconut Shake

गर्मी के मौसम में आप नारियल पानी तो पीते ही होंगे। आज हम जानते हैं सत्तू और नारियल का मिक्स शेक बनाने का तरीका। एक गिलास नारियल पानी लें, इसमें दो चम्मच सत्तू पाउडर डालें, थोड़ी सी चीनी और बर्फ का टुकड़ा डालकर मिक्स कर लें। थोड़ी देर स्मूथ होने छोड़ दें। उसके बाद कसा हुआ नारियल और मेवा डालकर पिएं।

सत्तू का मीठा शरबत-Sweet sattu sherbet

सत्तू का मीठा शरबत बनाना काफी आसान है। सबसे पहले एक गिलास पानी में दो चम्मच सत्तू डालकर पतला घोल तैयार कर लें। उसके बाद चीनी, बर्फ के टुकड़े और कटे हुए बादाम, काजू डालकर मिक्स कर लें और फिर इसका सेवन करें। इस तरह से आप 5 प्रकार से सत्तू का सेवन कर सकते हैं। तो इनमें से आपको जो भी रेसिपी पसंद आई हो उसे ट्राई करें और ये ड्रिंक्स बनाएं।

Written by-Rashmi Raj