Best night skin care routine: गर्मियां शुरू होते ही इसका असर सेहत के साथ-साथ सूरत पर भी नजर आने लगता है। मौसम बदलते ही स्किन चिपचिपी और ज्यादा ऑयली होने लगती है। इसलिए इन दिनों स्किन केयर करने की ज्यादा जरूरत होती है। ऑयली स्किन वालों को समर में एक्स्ट्रा केयर करनी पड़ती है। नहीं तो स्किन पर पिंपल्स निकलने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में आपको स्किन से ऑयल को हटाने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपनाने चाहिए। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे नुस्खे लेकर आए हैं जिन्हें अपनाने से न केवल आपके चेहरे से अतिरिक्त तेल हटेगा बल्कि स्किन रिपेयर भी होगी। इसके लिए बस आपको रोजाना अपनी दिनचर्या में नाइट स्किन केयर रूटीन शामिल करना होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में।
सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीजें
सोया पाउडर
जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है उन्हें रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर सोया पाउडर लगाना चाहिए। ऐसा करने से चेहरे पर तेल के उत्पादन को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। सोया पाउडर लगाने से स्किन को नमी मिलती है। इसके साथ ही सुबह चेहरा फ्रेश दिखता है। इसे लगाने के लिए सबसे पहले सोयाबीन लें। इसे बारीक पीस लें। इसमें पानी या गुलाब जल मिलाएं। तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इससे आपको ऑयली स्किन से छुटकारा मिलेगा।
बेसन
ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए बेसन बहुत फायदेमंद होता है। इसे आप कई तरीकों से चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे चेहरे से ऑयल हटाने में मदद मिलती है। बेसन स्किन की चिपचिपाहट को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप बेसन, चंदन पाउडर और हेल्दी लें। इसमें गुलाब जल मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। फिर चेहरे को 15-20 मिनट बाद धो लें।
मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी लगाने से भी ऑयली स्किन को फायदा मिलता है। क्योंकि इसमें स्किन में सीबम का उत्पादन कम करने का गुण होता है। इसे लगाने से त्वचा की चिपचिपाहट भी दूर होती है। इसे त्वचा ग्लो भी करती है और खूबसूरत बनती है। आप रात को सोते समय ऑयली स्किन पर मुल्तानी मिट्टी अप्लाई कर सकते हैं।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।