Best summer skin care routine: गर्मी में फ्रेश और ग्लोइंग दिखना किसी मुश्किल टास्क से कम नहीं है। सुबह नहाने के बाद जैसे ही लोग बाहर तेज धूप में निकलते हैं चेहरा पसीना-पसीना हो जाता है। चेहरा धोने के बाद भी कई बार फेस डल नजर आता है। मेकअप करने के बाद भी चेहरे पर थकावट दिखती है। ऐसे में आपको गर्मियों में स्किन केयर रूटीन में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए। गर्मियों में नहाने के बाद अगर आप कुछ चीजों को चेहरे पर रोजाना अप्लाई करेंगे तो आपका फेस लंबे समय तक फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगा। आइए जानते हैं इसके बारे में।
स्टेप-1 टोनर
गर्मियों में स्किन को हेल्दी और हाइड्रेट रखने के लिए नहाने के बाद सबसे पहले चेहरे पर टोनर लगाना चाहिए। इससे स्किन का पीएच वेलेंस रहता है। इसके लिए आप गर्मियों में नहाने के बाद आप विटामिन सी टोनर लगा सकते हैं। इससे स्किन लंबे समय तक फ्रेश और ग्लोइंग रहती है। साथ ही दाग-धब्बे कम होते हैं।
स्टेप-2 मॉइश्चराइजर
लोगों को लगता है कि गर्मियों में मॉइश्चराइजर लगाने से बहुत पसीना आता है। लेकिन ऐसा नहीं है। मौसम चाहे कोई भी हो, स्किन को मॉइश्चराइज करना जरूरी होता है। मॉइश्चराइजर लगाने से स्किन को नमी मिलती है। त्वचा हाइड्रेटेड रहती है। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो गर्मियों में जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर अप्लाई कर सकते हैं। नहाने के बाद टोनर लगाने के बाद आपको मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए।
स्टेप-3 एलोवेरा जेल
गर्मियों में नहाने के बाद आप चेहरे पर एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। मॉइश्चराइजिंग गुण से भरपूर ऐलोवेरा जेल स्किन में नमी बरकरार रखता है। साथ ही इसे लगाने से त्वचा को ठंडक भी मिलती है। गर्मियों के दिनों में होने वाली रेडनेस और जलन भी दूर होती है। नहाने के बाद चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाकर आपकी थोड़ी देर मसाज करनी चाहिए।
स्टेप-4 सनस्क्रीन
गर्मियों में सबसे जरूरी है सनस्क्रीन लगाना। नहाने के बाद आप चाहें घर पर रहें या बाहर जाएं सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल भी न भूलें। ये न केवल सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव करती है बल्कि टैनिंग भी नहीं होने देती है। धूप से चेहरे को बचाने के लिए आपको कम से कम एसपीएफ 40 या 50 सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए।