हमारे शरीर का 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना होता है। यह प्रतिशत भले ही उम्र, लिंग या शारीरिक बनावट से थोड़ा अलग हो सकता है, लेकिन यह सभी के लिए बेहद जरूरी चीज है। मस्तिष्क, फेफड़े, और मांसपेशियाँ जैसे अंगों में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह अंग शरीर के लिए कितने जरूरी है ये सभी जानते हैं। शरीर के तापमान को नियंत्रित करने से लेकर पोषक तत्वों और ऑक्सीजन को कोशिकाओं तक पहुंचाने का काम पानी करता है।

साथ ही शरीर से गंदगी बाहर निकालने में भी यह मदद करता है। ऐसे में आपको शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना चाहिए। कई सारे लोगों के मन में एक सवाल जरूर होता है वो यह कि सुबह उठने के बाद कितना पानी पीना चाहिए? सुबह उठकर पानी पीने से क्या फायदे होते हैं और क्या ज्यादा पानी पीने से शरीर को कोई नुकसान भी हो सकता है, आइए जानें इन सभी सवालों के जवाब डॉक्टर संजीव सक्सेना से।

सुबह उठकर ज्यादा पानी से क्या नुकसान होता है?

डॉक्टर संजीव सक्सेना के मुताबिक, एक बार में बहुत ज्यादा पानी पीना शरीर के लिए अच्छा नहीं है। इससे आपकी किडनी पर दबाव पड़ सकता है। अगर आप सुबह उठकर 1 लीटर से ज्यादा पानी पीते हैं तो इससे शरीर को नुकसान हो सकता है।

सुबह खाली पेट कितना पानी पीना चाहिए?

डॉक्टर संजीव सक्सेना के मुताबिक, दिन की शुरुआत 1-2 गिलास गुनगुना पानी पीकर करनी चाहिए। ऐसा करने से शरीर को फायदा मिलता है। कभी भी एक साथ बहुत सारा पानी नहीं पीना चाहिए। एक ही बार में 1 लीटर या उससे ज्यादा पानी पीना अवॉइड करें। अगर आपके शरीर में कोई समस्या है तो ऐसा बिल्कुल भी न करें।

पानी पीने का सही तरीका

पानी पीने का सही तरीका है कि आप दिनभर में पीए जाने वाले 3 लीटर पानी को कुछ भागों में बांट लें। सुबह उठने के बाद 2 गिलास पानी पीएं। हर खाने से पहले 1 गिलास पानी जरूर पीएं। इसके बाद आधे घंटे बाद 1 गिलास पानी पीएं। रात को सोने से पहले 1 गिलास गुनगुना पानी जरूर पीएं। दिन भर बीच-बीच में पानी पीना चाहिए।

खाली पेट पानी पीने के फायदे

अगर आप सुबह उठकर सही मात्रा और सही तरीके से पानी पीते हैं तो इससे आपका डाइजेस्टिव सिस्टम एक्टिव होता है। मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इतना ही नहीं शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। इसके साथ ही शरीर का तापमान संतुलित रहता है। शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।