Shraddha Kapoor Daily Eating Habits: बॉलीवुड में लोहा मनवा चुकी street dancer 3D एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अदाकारी का फैन हर उम्र के लोग हैं। अभिनय के अलावा लोग उनके गाने के भी कायल हैं। लड़कियां उनके जैसी फिगर पाने को बेताब रहती हैं। आज हम बताएंगे कि श्रद्धा कपूर कैसे रखती हैं अपने फिटनेस का ख्याल।

1. नॉनवेज खाने से किया तौबा- पिछले साल ही श्रद्धा ने वेजिटेरियन बनने का फैसला किया। सुबह जल्दी उठना पसंद करने वाली इस एक्ट्रेस ने पिंकविला को दिए अपने इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी थी।

2. चपाती नहीं है पसंद- दाल, सब्जी के साथ वो कुछ मात्रा में चावल या रोटी खाती हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि चपाती उन्हें कुछ खास पसंद नहीं है।

3. जल्दी कर लेती हैं डिनर- इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि शाम के साढ़े 6 से साढ़े 7 के बीच में रात का भोजन कर लेती हैं। और अगर कभी रात में उन्हें अचानक भूख लग जाती है तो वो कुछ हल्का-फुल्का नाश्ता या फिर सूप लेना पसंद करती हैं।

4. पसंद है कॉंटीनेंटल और एशियन खाना- कॉंटीनेंटल और एशियन पकवान उन्हें पसंद है। वो कभी कभी इन खानों को खा लेती हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इस तरह का भोजन करने के बाद वो अक्सर जिम में कार्डियोस करती है।

5. सुबह का नाश्ता लगता है सबसे अच्छा- उन्हें सबसे ज्यादा पसंद सुबह का नाश्ता है। वो उठने के कुछ देर के अंतराल में ही नाश्ता कर लेती हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें भारतीय पकवान सबसे ज्यादा पसंद है।

6. घर के खाने की नहीं है कोई बराबरी- उनके अनुसार घर के खाने जैसा दूसरा कुछ नहीं होता। उन्होंने बताया कि उनकी मां के हाथों का खाना उन्हें बेहद पसंद है, खासकर साबुदाना की खिचड़ी, पोहा और डोसा ये सारी चीजें उनकी मां बहुत अच्छा बनाती हैं।

7. चिप्स और कोल्ड ड्रिंक से रहती हैं दूर- उन्होंने बताया कि वो एयरेटेड ड्रिंक्स और पैकेट वाले चिप्स से दूरी बनाए रखती हैं। इसके अलावा ज्यादा तेल वाला खाना भी वो नहीं खातीं। उन्हें फ्रूट सलाद खाना है पसंद है।