Low sperm motility: सर्दियां आते ही हर तरफ ठंडक का माहौल हो जाता है। अंगीठी के सामने बैठकर यह फिर हीटर का प्रयोग कर हम खुद को गर्म रखने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा कंबल और शॉल का प्रयोग करते हैं और तो और गर्म जल से स्नान भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्म पानी से नहाने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है। हां, यह सच है। आज हम इसी विषय के बारे में जानने वाले हैं। आइए जानते है कि गर्म पानी से नहाने पर पुरुषों के स्पर्म काउंट पर क्या असर पड़ता है-
इनफर्टिलिटी की समस्या मुख्य रूप से पुरुषों में देखी जाती है। वर्तमान में 40-50 प्रतिशत इनफर्टिलिटी के मामले खराब स्पर्म क्वालिटी के कारण होते हैं। युनिवर्सिटी ऑफ अरकंसास फॉर मेडिकल साइंसेज के यूरोलॉजी विभाग की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, गर्म पानी पुरुषों के शुक्राणुओं की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है। गर्म पानी के संपर्क में आने से पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या सामान्य होने में कम से कम छह महीने लगते हैं, जो प्रजनन क्षमता को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।
जब अंडकोष का तापमान शरीर के सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस कम हो। तभी शुक्राणु का निर्माण हो सकता है। अगर आप गर्म पानी से नहाते हैं तो संभावना है कि शरीर का तापमान और बढ़ जाएगा और यह शुक्राणुओं को गंभीर रूप से प्रभावित करेगा।
इन चीजों के कारण भी कम हो सकता है स्पर्म काउंट
- नशीली दवाई या अन्य नशे से संबंधित पदार्थों के सेवन के कारण भी स्पर्म काउंट और गुणवत्ता कम हो सकती है।
- शराब का सेवन टेस्टोस्टेरोन के स्तर को कम कर सकता है और साथ ही स्पर्म के उत्पादन को भी कम कर सकता है।
- धूम्रपान करने वालों में धूम्रपान न करने वालों की तुलना में शुक्राणुओं की संख्या कम होती है।
- जिम में लिए जाने वाले स्टेरॉयड युक्त प्रोटीन से भी स्पर्म काउंट कम हो जाता है।
- स्ट्रेस भी हार्मोनल चेंज के लिए जिम्मेदार है, तनाव के कारण स्पर्म बनाने वाले कुछ हार्मोन को असंतुलित कर देता है।
- आपका वजन भी एक कारक हो सकता है जिससे हार्मोन में बदलाव हो सकता है। जिससे पुरुषों की फर्टिलिटी कम हो जाती है।
