शेविंग करते समय पुरुषों को रेजर का इस्तेमाल बेहद संभलकर करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे न सिर्फ आपकी त्वचा के कटने का खतरा बना रहता है बल्कि यह इंफेक्शन का कारण भी बन सकता है। रेजर यानी उस्तरे का अगर सही से इस्तेमाल न किया जाए तो यह आपकी त्वचा में इंफेक्शन का कारण भी बन सकता है। ऐसे में यह जरूरी है कि आपको उन कई तरह के इंफेक्शन की जानकारी हो जो रेजर से हो सकते हैं। आइये जानते हैं कि शेविंग करते समय रेजर का इस्तेमाल कैसे करें और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
फंगल इंफेक्शन: रेजर को इस्तेमाल करने से पहले धोना जितना जरूरी होता है उतना ही जरूरी उसे इस्तेमाल से पहले सुखाने का भी है। त्वचा पर सीधे गीले रेजर के इस्तेमाल से फंगल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं एक रेजर से कई लोगों को शेव करने से भी यह समस्या और भी बढ़ जाती है। फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए एंटी बैक्टीरियल शेविंग जेल्स का इस्तेमाल करना ही सबसे बेहतर होगा।
रेजर धीरे-धीरे चलाएं: शेविंग करने के लिए सबसे पहले स्किन को हाइड्रेट करना होता है। इसके बाद आप शेविंग क्रीम अप्लाई कर सकते हैं। शेविंग क्रीम लगाकर आप रेजर की मदद से शेव करें। रेजर का इस्तेमाल धीरे-धीरे करें, तेजी से करने से बचें।
बैक्टीरियल इंफेक्शन: यह जरूरी है कि आप अपना रेजर कभी भी किसी के साथ शेयर न करें। इससे बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं उस्तरे का इस्तेमाल करने से पहले उस डिसइंफेक्ट करना न भूलें। ये सावधानियां नहीं बरतने पर आपके चेहरे पर दर्दभरे रैशिस हो सकते हैं।
टोनिंग करें: अधिकतर पुरूष शेविंग करने के बाद किसी भी तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट का उपयोग नहीं करते हैं। लेकिन स्किन के लिहाज से देखा जाये तो शेव करने के बाद टोनर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है।
अन्य सावधानी: शेविंग एक बड़ा ही सेंसिटिव काम है और ऐसे में साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी है। रेजर की सफाई के लिए गरम पानी का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा होगा। इसके लिए रेजर को तेज गरम पानी में 5 मिनट के लिए छोड़ दें। यह प्रक्रिया शेविंग से पहले और शेविंग के बाद में भी अपनाएं।