पिंपल्स यानी कि मुहांसे चेहरे के किसी भी हिस्से में हो सकते हैं, लेकिन जब ये होठों जैसे संवेदनशील हिस्सों में दस्तक देते हैं तो यह काफी तकलीफदेह होता है। होठों पर होने वाले मुहांसों का अगर हम तत्काल कोई इलाज नहीं करते तो इसका संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। ऐसे में आपको और मुहांसे झेलने पड़ सकते हैं। हार्मोनल बदलाव, संक्रमण आदि की वजह से होने वाले इन मुहांसों से छुटाकारा पाने में कुछ घरेलू उपाय हमारी मदद कर सकते हैं। ये प्राकृतिक नुस्खे न सिर्फ पिंपल्स से छुटकारा दिलाते हैं बल्कि उन्हें फैलने से रोकने में भी सहायता करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही तीन घरेलू नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं। तो चलिए, जानते हैं कि ये घरेलू नुस्खे क्या हैं?
1. हल्दी पाउडर – हल्दी हर घर में इस्तेमाल होने वाला प्रमुख मसाला है। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेट्री तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में यह होठों पर होने वाले पिंपल्स से आराम दिलाने में मददगार होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक चुटकी हल्दी पाउडर को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को होंठों पर हुए पिंपल्स पर 10-15 मिनट के लिए रखें। बाद में एक गीले कपड़ें से इसे पोछ दें। दिन में दो बार इस नुस्खे को आजमाने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।
2. गाजर का तेल – गाजर में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टी होती है जो होठों पर हुए मुहांसों को जड़ से खत्म करने में मददगार हो सकती है। इसके लिए गाजर के तेल की 3-4 बूंद आधे चम्मच ऑलिव ऑयल के साथ मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। दस मिनट बाद गीले कपड़ों से साफ कर लें। दिनभर में 3-4 बार यह मिश्रण लगाने से बेहतर परिणाम दिखते हैं।
3. एलोवेरा जेल – एलोवेरा पिंपल्स के लिए सबसे बेहतरीन इलाज के तौर पर जाना जाता है। यह सिर्फ पिपंल्स को हटाने का काम ही नहीं करता बल्कि यह पिंपल्स को त्वचा पर फैलने से रोकने में भी मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक सूती फाहे को एलोवेरा जेल में भिगोकर मुहांसों पर लगाएं और इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में गुनगुने पानी से धो लें। दिन में 4-5 बार इसे दुहराएं।

