Skin lightening at home: खूबसूरत खिला-खिला चमकता गोरा मुखड़ा भला किसे पसंद नहीं होता है। इसे पाने के लिए महिलाएं तमाम जतन करती हैं। बाजार से महंगे से महंगे प्रोडक्ट खरीद कर महिलाएं चेहरे पर अप्लाई करती हैं। लेकिन कई बार इसका रिजल्ट नहीं मिलता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कुछ भी खरीद कर चेहरे पर लगाने से इसका फायदा पूरी तरह से नहीं मिलता है। आपको सही स्किन केयर रूटीन के बारे में पता होना चाहिए। यहां हम आपको बताएंगे रात में चेहरे पर क्या लगाने से चेहरे की रंगत साफ होती है और बेस्ट नाइट स्किन केयर रूटीन के क्या स्टेप्स होते हैं। त्वचा विशेषज्ञ डॉ. आंचल पंथ ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके बताया कि चेहरे पर कुछ भी अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। इसके करीब 24 घंटे बाद ही चेहरे पर कुछ अप्लाई करें। ताकि आपको पता चल सके कि इससे चेहरे पर कोई साइड इफैक्ट तो नहीं होगा।

क्लींजर (Face Cleanser)

चेहरे पर दिनभर में बहुत सारी धूल-मिट्टी जमा हो जाती है। ऐसे में स्किन के पोर्स बंद होने से पिंपल्स की दिक्कत हो सकती है। रात में चेहरे से पसीना और मेकअप भी हटाना जरूरी होता है। चेहरे की रंगत साफ करने के लिए सबसे जरूरी चीज है कि रोजाना रात में अच्छे से चेहरा साफ किया जाए। इसके लिए रात में सोने से पहले लाइट फेस क्लींजर से चेहरा साफ करें।

सीरम (Serum)

चेहरे का रंग साफ करना चाहती हैं तो आपको रात में सोने से पहले सीरम लगाना चाहिए। ये स्किन में गहराई तक जाकर उसे पोषण देता है। इसके लिए आप स्किन के हिसाब से सीरम का चुनाव करें। जैसे हाइलूरोनिक एसिड ड्राई स्किन को हाइड्रेट करता है। वहीं विटामिन-सी सीरम पिग्‍मेंटेशन और डलनेस कम करता है।

नाइट क्रीम या मॉइश्चराइजर (Night Cream or Moisturizer)

स्किन यंग दिखे इसके लिए रात में सोने से पहले नाइट क्रीम या मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। ड्राई स्किन के लिए आपको थ‍िक मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए। वहीं ऑयली स्किन के लिए लाइट जेल-बेस्ड मॉइश्चराइजर बेस्ट रहता है।

आई क्रीम (Eye Cream)

चेहरे का सबसे सुंदर हिस्सा आंखें होती हैं। ऐसे में नाइट स्किन केयर रूटीन में इनकी अनदेखी कैसे की जा सकती है। आंखों को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। क्योंकि
आंखों के आसपास की त्वचा बहुत नाजुक होती है। इसलिए कैफीन और विटामिन-ई युक्त आई क्रीम लगाएं।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: घर पर नेल एक्सटेंशन कैसे करें? यहां जानिए आसान तरीका, 50 रूपये में मिलेगा 5 K वाला लुक