बढ़ते प्रदूषण और अनियमित लाइफस्टाइल के कारण आज मुंहासे निकलना एक आम समस्या बन गई है। किशोरावस्था में लगभग सभी को चेहरे पर मुंहासे निकलते हैं, कुछ को कम और कुछ को ज्यादा। हालांकि, अगर चेहरे के साथ ही पीठ और कंधों पर भी मुंहासे निकल रहे हैं, तो यह एक बड़ी समस्या बन जाती है। पीठ और कंधों के मुंहासों को बैक्ने कहा जाता है। पीठ और कंधों पर मुंहासे की समस्या सबसे ज्यादा महिलाओं में देखी जाती है। इसका एक कारण खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान, तनाव, प्रदूषण, हार्मोन में बदलाव भी होता है।
पीठ और कंधों पर मुंहासे होने का कारण: पीठ और कंधों पर मुंहासे आमतौर पर पौष्टिकता की कमी, मानसिक तनाव, मिर्च-मसालों का अधिक सेवन, वंशानुगत और हार्मोंन में बदलाव के कारण होते हैं। कई बार ये मुंहासे आपकी स्किन पर दाग छोड़ देते हैं, जिनसे छुटकारा पाना काफी मुश्किल हो जाता है। हालांकि, इन जिद्दी दागों और मुंहासे से घरेलू उपायों के जरिए भी छुटकारा पाया जा सकता है।
पीठ और कंधों के मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय:
जौ का आटा: पीठ और कंधों के मुंहासों से निजात पाने का सबसे अच्छा और घरेलू उपाय है, जौ का आटा। यह मुंहासों को जड़ से खत्म करने के साथ ही दागों को भी कर करता है। इसके लिए जौ के आटे को पकाकर उसमें शहद मिला लें। फिर ठंडा होने पर इसे पीठ पर लगाएं और आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। बाद में गर्म पानी से पीठ को धो लें।
एलोवेरा जेल: एलोवेरा त्वचा संबंधी परेशानियों को दूर करने का रामबाण उपाय है। क्योंकि इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। पीठ के मुंहासों को खत्म करने के लिए एक कटोरी में एलोवेरा जेल लें, इसमें टमाटर का गूदा मिला लें। फिर इस पेस्ट को मुंहासों पर लगाएं और आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। बाद में ठंडे पानी से अपनी पीठ को धो लें।
बेकिंग सोडा: खाने में इस्तेमाल किया जाने वाला बेकिंग सोडा त्वचा के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह स्किन पोर्स को साफ करके, आपको दागों से छुटकारा दिला सकता है।