आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महिलाएं काजल, आईलाइनर और आई मेकअप थोड़ा बहुत करती ही हैं। आंखों में काजल लगाने से न केवल आंखे बड़ी-बड़ी दिखती हैं बल्कि आंखों अलग ही नजर आती हैं। कई महिलाओं की शिकायत होती है कि कितना भी महंगा से महंगा काजल लगा लें लेकिन यह कुछ देर फैल ही जाता है। इससे आंखों के नीचे कालापन नजर आता है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताने वाले हैं जिससे न केवल काजल आंखों में लंबे समय तक टिकेगा बल्कि आप इसे फैलने से भी रोक पाएंगी।
पहले ही लगा लें मॉइश्चराजर या लोशन
आंखों के आस-पास के एरिया को साफ और ऑयल-फ्री रखें। काजल लगाने से पहले ही आप चेहरे पर अच्छी तरह से मॉइश्चराजर या लोशन लगा लें। साथ ही आंखों की वॉटर लाइन को साफ भी कर लें।
सही काजल खरीदें
आंखों में लगाने के लिए हमेशा वॉटर प्रूफ स्मज फ्री काजल ही खरीदें। यह लंबे समय तक आंखों में नहीं फैलता है। इसके लिए आपको मार्केट में कई ऑप्शन मिल जाएंगे।
प्राइमर या कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं
काजल लगाने से पहले एक बात का ध्यान रखें। हमेशा अंडर-आई एरिया पर थोड़ा प्राइमर या फेस पाउडर लगाएं। इससे स्किन ड्राई रहेगी और काजल ज्यादा लंबे समय तक टिकेगा।
काजल लगाने का सही तरीका
काजल को ऐसे ही आंखों में न लगाएं। इसे भी लगाने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए। कई महिलाएं काजल को वॉटर लाइन पर लगा लेती हैं। जबकि इसे ऑउटर लाइन पर लगाना चाहिए। जब आप वॉटर लाइन पर काजल लगाएंगी तो यह जल्दी फैलने लगेगा। इसके लिए सबसे पहले बेस, आईशैडो, मस्कारा और सबसे आखिर में काजल लगाएं
आईशैडो से सेट करना न भूलें
काजल अगर वॉटर प्रूफ भी है तो भी इसे आईशैडो से सेट करना न भूलें। इससे यह लंबे समय तक आंखों में टिकता है और फैलता नहीं है। आपके पास आईशैडो नहीं है तो आप फेस पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
