Homemade Toran Bandhanwar For Diwali 2025: हिंदुओं के प्रमुख त्योहार दिवाली का उत्साह हर तरफ देखने को मिल रहे हैं। दिवाली को शुभता, सुख और समृद्धि का त्योहार माना जाता है। दिवाली का बेहद खास महत्व होता है। इस दिन भगवान श्रीराम 14 साल के वनवास के बाद वापस अयोध्या नगरी आए थे। लोगों ने दीपक जलाकर उनका स्वागत किया था। तब से यह त्योहार मनाया जाने लगा। इस दिन लोग दिए-झालर लगाते हैं। घरों को सजाते हैं। फूलों और पत्तियों से घर के मुख्य द्वार के लिए तोरण यानी बंधनवार भी बनाते हैं।
दिवाली पर किन पत्तों का तोरण बनाना चाहिए?
पान के पत्ते: दिवाली पर पान के पत्तों का तोरण लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर की सारी बुरी ऊर्जा दूर होती है।
आम के पत्ते: पूजा पाठ में आम के पत्तों और लकड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें सकारात्मक ऊर्जा होती है। इनसे आप तोरण बना सकते हैं।
अशोक के पत्ते: दिवाली पर आप घर के लिए अशोक के पत्तों से भी तोरण बना सकते हैं। इसे लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है।
फूलों और पत्तियों से कैसे बनाएं तोरण?
दिवाली पर आप 5, 7, 11 या 21 पत्तों से सुंदर तोरण बना सकते हैं। आप 3 पत्तों को स्टेपलर से जोड़कर एक बंच तैयार करके भी बंधनवार बना सकते हैं। तोरण बनाने के लिए सबसे पहले पत्तों को लें। तीन पत्तों को जोड़कर स्टेपलर लगाएं। देख लें कि ये निकले नहीं और उसकी हिसाब से हर ज्वाइंट पर स्टेपलर मारें। ऐसे ही 3-3 पत्तों के 5 से 7 बंच तैयार करें। फिर आपको करना ये है कि धागा ले लें या मोली का धागा लें। इसमें मोली को पकड़ते हुए पत्तों के ऊपर स्टेपलर लगाएं। इस प्रकार से आप फटाफट तोरण बना सकते हैं।