Children’s Bed-Wetting in Winter: मौसम बदलने का असर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर सबसे ज्यादा पड़ता है। थोड़ा मौसम ठंडा होने पर अक्सर बच्चे बिस्तर गीला करना शुरू कर देते हैं। रात में अक्सर कपड़ों में ही उनका पेशाब निकल जाता है। बहुत छोटे बच्चों के साथ ऐसा होना प्राकृतिक प्रक्रिया है। जन्म होने के बाद 2 साल तक के बच्चों का ऐसा करना आम बात है। इतने छोटे बच्चों का दिमाग यह संकेत नहीं दे पाता है कि उन्हें कब टॉयलेट आई है। इसके अलावा उनका बच्चों का मूत्राशय भी तब तक इतना डेवलप नहीं हो पाता है कि वे टॉयलेट को काफी देर तक होल्ड कर पाएं।
वहीं 2 से 3 साल के बच्चों को उनके पेरेंट्स टॉयलेट बाथरूम में जाकर करने या बताने के लिए समझाना शुरू कर देते हैं। फिर भी इतने बड़े बच्चे रात में बिस्तर में पेशाब कर ही देते हैं। अगर आपका बच्चा 6 या 7 तक ऐसा कर रहा है तो आप डॉक्टर से परामर्श कर सकते हैं। सर्दियों में अक्सर पेरेंट्स बिस्तर गीला करने की दिक्कत से परेशान रहते हैं। बिस्तर या कपड़ों में पेशाब करने की आदत को छुड़ाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। साथ ही डाइट में भी कुछ बदलाव करके बिस्तर गीला करने की आदत को कंट्रोल करने की कोशिश कर सकते हैं।
छोटे बच्चे सोते समय पेशाब क्यों कर देते हैं?
सोते समय मूत्राशय भरा होने पर बच्चों का मस्तिष्क जागने का संकेत नहीं देता है। वहीं कई बार गीला होने पर भी उन्हें अनुभव नहीं होता है। रात में बच्चे ज्यादा पेशाब करते सकते हैं। इस समस्या को जिसे नॉक्टर्नल पॉलीयूरिया कहते हैं। उनका मूत्राशय काफी छोटा है। ऐसे में बिस्तर गीला करने की दिक्कत होती है।
बच्चों को बिस्तर पर पेशाब करने से कैसे रोके? (How to stop bedwetting permanently)
रात में तरल पदार्थ का सेवन सीमित करें। रात 8 बजे के बाद उन्हें तरल पदार्थ देना बंद कर दें। समय से बच्चे को सुलाएं। शाम के समय नमकीन स्नैक्स, शुगर वाले ड्रिंक्स नहीं देना चाहिए। सोने से पहले और जागने पर सबसे पहले पेशाब करने को हमेशा प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। बच्चे को सुलाने से पहले पेशाब जरूर करवाएं। ऐसा करने से बिस्तर में टॉयलेट करने की संभावना थोड़ी कम हो जाती है। इंटरनेशनल चिल्ड्रन कॉन्टिनेंस सोसाइटी के मुताबिक बिस्तर गीला करने की दिक्कत को दूर करने के लिए पेरेंट्स को अलार्म का इस्तेमाल करना चाहिए। ताकि बच्चों को रात में जगाकर टॉयलेट करवाया जा सके।
बिस्तर गीला करने से रोकने के लिए खिलाएं ये चीजें | Foods to stop bedwetting
छुहारा: अगर आपका बच्चा भी बिस्तर में पेशाब कर देता है तो उसे सोने से पहले आप छुहारा के टुकड़े खाने के लिए दें।
अखरोट: बच्चे को रोजाना 2 अखरोट और 10 किशमिश के दानें खाने के लिए दें।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें:
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
