Side effects of eating refrigerated: यूं तो फल सेहत के लिए फायदेमंद होते है। लेकिन गलत तरीके से खाया या स्टोर किया गया फल आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आजकल ज्यादातर सभी लोग बाजार से फल लाकर उसे फ्रिज में लंबे समय तक स्टोर करने के लिए रख देते हैं। लेकिन ऐसा करने से फलों के पौष्टिक तत्व खत्म हो सकते हैं। इतना ही नहीं उनकी गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही स्वाद भी बेस्वाद हो सकता है। अगर आप बीमार होने से बचना चाहते हैं तो आपको कुछ फलों को फ्रिज में रखने के बजाए कमरे के तापमान में स्टोर करना चाहिए।
अनार
अनार को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ठंडे तापमान में रखने से अनार के पोषक तत्व नष्ट होने लगते हैं। नमी की वजह से इसका छिलका सड़ सकता है। ज्यादा दिनों तक फ्रिज में रखने पर अनार के बीज सख्त हो जाते हैं। इन्हें खाने से शरीर में कई तरह की दिकक्त हो सकती हैं।
केला
इस फल को फ्रिज में रखकर खाने से आपको पेट में गैस की दिक्कत हो सकती है। क्योंकि जब केले को फ्रिज में रखा जाता है तो तापमान ठंडा होने की वजह से इसके पकने की प्रोसेस स्लो हो जाती है। ठंड की वजह से इसमें मौजूद स्टार्च शुगर में बदलने लगता है।
एवोकाडो
इस फल में कई तरह के पौष्टिक तत्व होते हैं। लेकिन यह फल फैटी एसिड में हाई और कोलेस्ट्रॉल में कम होता है। ऐसे में जब इसे फ्रिज में रखा जाता है तो अंदर से खराब होने लगता है।
तरबूज
बहुत सारे लोग तरबूज को खाने के बाद आधा बचने पर उसे फ्रिज में रख देते हैं। कटा तरबूज फ्रिज में रखना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे लाइकोपीन और बीटा-कैरोटीन की मात्रा ठंडक की वजह से कम होने लगती है।
अनानास
अनानास भी फ्रिज में रखने से कड़वा हो सकता है। इसलिए इसे कमरे के तापमान पर रखना चाहिए। फ्रिज में अनार रखने से उसकी मिठास कम हो सकती है। इसलिए फलों को फ्रिज में रखने के बजाए कमरे के तापमान में रखना चाहिए।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: चुकंदर-आंवला और गाजर का जूस किसे नहीं पीना चाहिए? यहां जानिए जबाव