Shraddha Kapoor Fitness: कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए पिछले 1 महीने से पूरे देश में लॉकडाउन है। आम से लेकर खास, हर कोई अपने घर में रहने को मजबूर है। फिल्मी सितारे भी इन दिनों अपने घर पर ही समय बिता रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिये अपने फैन्स से इंटरैक्ट कर रहे हैं। जवां दिलों की धड़कन श्रद्धा कपूर लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने बचपन की तस्वीर साझा की है, जो काफी वायरल हो रही है। इस बीच एक इंटरव्यू में श्रद्धा ने अपने फैंस को बताया कि वो अपनी डाइट को लेकर ज्यादा सख्त नहीं हैं और बेहद फूडी हैं। अपनी फिटनेस के लिए फेमस इस एक्ट्रेस ने कहा कि दूसरों की तरह उन्हें भी पिज्जा और बर्गर बहुत पसंद है। आइए जानते हैं कैसे रखती हैं श्रद्धा खुद को फिट-

बनाकर रखती है बैलेंस: इस इंटरव्यू में Street Dancer 3D फेम इस एक्ट्रेस ने अपने पसंदीदा फूड आइटम्स के बारे में भी बताया। साथ ही, उन्होंने कहा कि वो जंक फूड और हेल्दी खाने के बीच बैलेंस बनाकर चलती हैं। इस बैलेंस को मेंटेन करने की वजह से ही उनके फिटनेस का लेवल बना रहता है। बता दें कि श्रद्धा को कॉन्टिनेंटल और एशियन पकवान पसंद हैं। उन्होंने ये भी बताया कि इस तरह का भोजन करने के बाद वो अक्सर जिम में कार्डियोज करती हैं।

इन चीजों से रहती हैं दूर: एक दूसरे इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो एयरेटेड ड्रिंक्स और पैकेट वाले चिप्स से दूरी बनाए रखती हैं। इसके अलावा ज्यादा तेल वाला खाना भी वो नहीं खातीं। उन्हें फ्रूट सलाद खाना है पसंद है। उनके अनुसार घर के खाने जैसा दूसरा कुछ नहीं होता। उन्होंने बताया कि उनकी मां के हाथों का खाना उन्हें बेहद पसंद है, खासकर साबुदाना की खिचड़ी, पोहा और डोसा ये सारी चीजें उनकी मां बहुत अच्छा बनाती हैं। बता दें कि पिछले साल ही श्रद्धा ने वेजिटेरियन बनने का फैसला किया था। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि दाल, सब्जी के साथ वो कुछ मात्रा में चावल या रोटी खाती हैं। हालांकि चपाती उन्हें कुछ खास पसंद नहीं है।

जल्दी कर लेती हैं डिनर: इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि शाम के साढ़े 6 से साढ़े 7 के बीच में रात का भोजन कर लेती हैं। और अगर कभी रात में उन्हें अचानक भूख लग जाती है तो वो कुछ हल्का-फुल्का नाश्ता या फिर सूप लेना पसंद करती हैं। वहीं, नाश्ता करने में भी वो ज्यादा देरी नहीं करती हैं। वो उठने के कुछ देर के अंतराल में ही नाश्ता कर लेती हैं।