Bath before yoga: आपको कब नहाना चाहिए योग से पहले या फिर बाद में। ये सवाल कभी आपने खुद से पूछा है। हम में से ज्यादातर लोग कहेंगे कि योग को बाद नहाना ज्यादा जरूरी है क्योंकि इससे पसीने साफ होता है, पसीने से निकलने वाले बैक्टीरिया की सफाई होती है और फिर शरीर से बदबू नहीं आती। इसके अलावा योग के बाद नहाने से थकान नहीं होती और मसल्स भी रिलैक्स हो जाते हैं। लेकिन, अगर हम कहें कि योग से पहले नहाना भई जरूरी है तो? आइए, समझते हैं इसके पीछे का साइंस।
योग करने से पहले नहाना चाहिए-should we bath before yoga?
आपको जानकर थोड़ी हैरानी हो सकती है लेकिन, योग से पहले नहाना उतना ही जरूरी है जितना कि इसके बाद। दरअसल, हमारा शरीर रात में अपशिष्ट उत्पादों को बाहर निकालने का काम करता है और जागने के बाद विषाक्त पदार्थों से छुटकारा पाना बेहतर होता है। ऐसे में योग से पहले नहाना आपके शरीर को ठंडा करने के साथ, टॉक्सिन्स को साफ करने वाला और शरीर को एक अलग सी एनर्जी देने में मददगार है।
असल में योग से पहले नहाना (benefits of having bath before yoga) आपके शरीर की थकान को कम करने के साथ आंतरिक ऊर्जा और ध्यान को बढ़ाने का काम करता है। इससे आप ज्यादा ध्यान और ऊर्जा के साथ योग कर पाते हैं। इसके अलावा अगर आप मेडिटेशन करते हैं तो ऐसे में योग करने से पहले नहाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
योग से कितनी देर पहले नहाएं?
योग करने से 30 मिनट पहले आप नहा लें। क्योंकि अगर आप नहाने के तुरंत बाद योग करेंगे तो शरीर सर्द-गर्म का शिकार हो सकता है। क्योंकि आप जब आप नहाकर आते हैं तो शरीर ऊपर से ठंडा रहता है और योग शरीर को अंदर से गर्म करता है। इससे आपको तुरंत सर्द-गर्म की समस्या हो सकती है।
तो योग से पहले ठंडे पानी से नहाएं और सिर से नहाएं। नहीं तो सिर गर्म रहेगा और शरीर ठंडा तो इससे आपको ज्यादा फायदा नहीं मिलेगा। तो सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें, अपनी आंतों को साफ करने की कोशिश करें, ठंडे पानी से नहाएं और फिर योग करें।