Maha Shivratri, Shivratri Rangoli Designs 2021, Rangoli Designs Images, Photos, Pics, Videos: देवों के देव महादेव की आराधना के लिए महाशिवरात्रि का त्योहार सर्वश्रेष्ठ मौका होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। इसलिए शिवरात्रि पर शिव-पार्वती की साथ में पूजा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है और कुंवारी युवतियों को उनके प्रभाव से मनचाहा वर प्राप्त होता है।

इस बार महाशिवरात्रि 11 मार्च, गुरुवार यानी आज मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन घरों में रंगोली बनाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। आइए देखते हैं इंटरनेट पर मौजूद शिवरात्रि पर बनाने वाले रंगोली के कुछ ट्रेंडिंग डिजाइन –

हिंदू धर्म में इस दिन की अहमियत बहुत ज्यादा है। इस दिन श्रद्धालु पूरे मन और विधि-विधान से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं। वहीं, कई लोग घर पर रहकर ही भगवान के ध्यान व आराधना में लीन रहते हैं। अधिकतर लोग रंगोली में भगवान शिव की तस्वीर उकेरने का प्रयास करते हैं।

महाशिवरात्रि पर महादेव व देवी पार्वती की एक-साथ पूजा करने से सुख-समृद्धि घर आने की मान्यता है। इस दिन पूजा करते समय शिव जी भांग, धतूरा, बेर, गाय का कच्चा दूध, फूल, बेलपत्र, दही, गंगाजल और चंदन आदि चढ़ाया जाता है। पूजा-पाठ के साथ ही, इस दिन लोग रंगोली बनाकर महादेव को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं।

भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि पर घनिष्ठा नक्षत्र और शिवयोग-सिद्धियोग बन रहा है। इस दिन भक्त रुद्राभिषेक भी करते हैं। 11 मार्च को रात 12 बजकर 06 मिनट से लेकर 12 बजकर 55 मिनट तक सबसे उत्तम मुहूर्त रहेगा। इसके अलावा, शाम 06 बजकर 27 मिनट से 09 बजकर 29 मिनट तक प्रथम पहर में पूजा कर सकते हैं।

रंगोली न केवल भगवान को प्रिय होते हैं, बल्कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश भी होता है। रंगोली में ढ़ेरों रंगों के इस्तेमाल से घर की खूबसूरती भी बढ़ जाती है। रंगोली डिजाइन की बात करें तो इसमें सबसे आम फूलों की रंगोली ही है।

किसी भी पर्व-त्योहार में रंगोली रौनक बढ़ाने का कार्य करते हैं। इसमें लोग चावल, सिंदूर, रंग, फूल, मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, आज के समय में बनी-बनाई रंगोली भी उपलब्ध हैं। समय की कमी के कारण अक्सर लोग रंगोली स्टिकर का इस्तेमाल भी करते हैं। जबकि कोशिश करें कि घर पर ही बनी रंगों से रंगोली तैयार करें।