शिल्पा शेट्टी अपने फिजिकल फिटनेस को लेकर जितनी सजग रहती हैं उतना ही अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देती हैं। वो अपने सोशल मीडिया के जरिए फिटनेस से जुड़े फोटोज और वीडियोज़ अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो स्ट्रेस से दूर रहने के लिए नौकासन योगा करती नजर आईं हैं।

वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा, ‘लगभग एक साल से, किसी न किसी वजह को लेकर मैं थोड़ी मुश्किल में रही हूं। मेरे लिए, स्ट्रेस से दूर रहने का सबसे बढ़िया तरीका है, नौकासन करना। यह आपको उन सभी मुश्किलों से दूर करता है जिसे आपका शरीर झेल रहा है। इससे हमारा कोर और हिप फ्लेक्सर मजबूत होता है।’

शिल्पा शेट्टी के नौकासन के कुछ और फायदे बताते हुए लिखा, ‘यह कमर के जोड़ों और पैरों को मजबूत बनाने और उन्हें फ्लेक्सिबल बनाने में भी मदद करता है। पेट के अंगों को सुधरकर पाचन शक्ति को बेहतर बनाने में भी यह मदद करता है साथ ही शरीर की स्थिरता को सुधारता है।’

 

 

नौकासन के कुछ और फायदे भी हैं, जैसे- यह हाथ, कंधों और जांघों को मजबूत बनाता है। शरीर में रक्त संचार को नियमित करता है। इससे पेट की चर्बी भी कम होती है और वजन कम होता है। लेकिन अस्थमा और हृदय रोगों से जूझ रहे लोगों को ये आसन नहीं करना चाहिए।

 

स्ट्रेस दूर करने के कुछ उपाय-

मेडिटेशन करें- तनाव को दूर करने का यह सबसे अच्छा तरीका है। काम के बीच समय निकालकर या फिर सुबह- सुबह कम से कम 10 मिनट आंख बंद करके ध्यान करें।

म्यूजिक सुने- संगीत हमारे मन को आराम पहुंचाता है। अगर आपको कभी तनाव महसूस हो, तो चाय के साथ अपने पसंद का संगीत सुनें।

 

आंख बंद करके गहरी सांस लें- स्ट्रेस जैसा महसूस होने पर आंख बंद करके 4 सेकेंड के लिए सांस अंदर लें, 2 मिनट तक होल्ड करें और फिर सांस को लगभग 5 या 6 सेकेंड तक छोड़ें। इससे तनाव दूर होने में बहुत मदद मिलता है।