Shardiya Navratri Maa Brahmacharini Ke Dusre Din Ka Prasad, Bhog: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। ब्रह्मचारिणी मां को भोग में चीनी और गुड़ (Shardiya Navratri Maa Brahmacharini bhog) से बनी चीजें चढ़ाई जाती हैं। ज्यादातर लोग मिठाई बनाकर या फिर गुड़ की खीर चढ़ाते हैं। लेकिन, आज हम आपको दो ऐसी रेसिपी के बारे में बताएंगे जो कि जिसे आप बनाकर मां ब्रह्मचारिणी को भोग में चढ़ा सकते हैं। खास बात ये है कि इन्हें बनाना बहुत आसान है और आप बस कुछ आसान तरीके से इसे बनाकर तैयार कर सकते हैं।

नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये भोग-Shardiya Navratri Maa Brahmacharini Bhog Recipe

गुड़ से बनाएं रोट

गुड़ का रोट बनाना बहुत मुश्किल काम नहीं है। बस कुछ आसान रेसिपी को फॉलो करते हुए इसे बना सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि
-गुड़ को पिघलाकर रख लें।
-इसके बाद आटा लें और इसमें घी डालें।
-फिर इस आटे में गुड़ डालें। मिक्स कर लें और इसके बाद गुनगुना पानी डालकर इसका एक मोटा आटा तैयार करें।
-फिर इसमें थोड़ा घी लगाएं और फिर एक मोटा रोट तैयार करें।
-इसके बाद तवे पर इसे घी लगाकर पकाएं।
-ये रोट मां को चढ़ाएं।

चीनी धनिया-नारियल पाक

-चीनी धनिया-नारियल पाक बहुत आसान है। आपको करना ये है कि धनिया को भून लें और इसे पीसकर रख लें।
-इसके बाद एक पैन लें और इसमें घी डालें।
-इसके बाद आपको करना ये है कि इसमें धनिया डालें।
-अच्छे से भून लें और फिर इसमें कद्दूकर किया हुआ नारियल मिला लें।
-फिर एक चीनी की दो तार वाली चाशनी तैयार करें और फिर इसमें धनिया और नारियल डाल लें।
-सबको मिक्स कर लें और घी मिला लें।
-अब एक थाली लें और इसमें घी लगाकर इस मिक्स बैटर को फैला दें।
-फिर चाकू से बर्फी की तरह इसे काटकर फ्रिज में रख दें।

इस तरह आप चीनी और गुड़ से बनी इन दो चीजों को बनाकर मां को भोग लगा सकते हैं। तो नोट कर लें रेसिपी और सुबह चढ़ाएं गुड़ रोट और शाम को बनाएं चीनी धनिया-नारियल पाक। आप भोग लगाने के बाद अपनों के साथ बांटते खाएं।