9 Days of Navratri colours 2025: नवरात्रि का त्योहार शुरू होते ही श्रद्धालु मां दुर्गा की उपासना और घर-आंगन की सजावट में जुट जाते हैं। इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है। नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि में प्रत्येक दिन मां दुर्गा की नौ अलग-अलग शक्तियों को समर्पित होता है। ऐसे में नवरात्रि में सिर्फ पूजा-अर्चना ही नहीं की जाती, बल्कि पहनावे पर भी लोग खास ध्यान देते हैं।
नवरात्रि में नौ दिन अलग-अलग कलर के कपड़े पहने जाते हैं। हर दिन का अपना अलग कलर होता है। दरअसल, नवरात्रि में हर रोज सही रंग का कपड़ा पहनने से आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ-साथ सकारात्मकता भी आती है। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि नवरात्रि के हर दिन कौन-सा रंग पहनना सबसे शुभ माना जाता है।
नवरात्रि के नौ दिन और 9 रंग: 9 Days and 9 Colors of Navratri
- मां शैलपुत्री- नारंगी रंग
नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। माता शैलपुत्री को हिमालय राज की पुत्री के रूप में जाना जाता है। मां शैलपुत्री का पसंदीदा रंग नारंगी है। ऐसे में आप ऑरेंज रंग के कपड़े पहन सकते हैं।
- मां ब्रह्मचारिणी- सफेद रंग
नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। यह रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक है।
- मां चंद्रघंटा- लाल रंग
तीसरा दिन मां चंद्रघंटा का होता है। मां को लाल रंग बहुत प्रिय है। इस दिन आप लाल (Red) रंग के कपड़े पहन सकते हैं। लाल रंग प्रेम और ऊर्जा का प्रतीक है।
- मां कुष्मांडा- गहरा नीला रंग
नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। इस दिन गहरे नीले रंग को पहना जाता है। यह रंग शक्ति और स्थिरता का प्रतीक है।
- मां स्कंदमाता- पीला रंग
नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।
- मां कात्यायनी- हरा रंग
नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। इस दिन हरे (Green) रंग के कपड़े पहन सकते हैं। यह रंग प्रकृति, विकास और समृद्धि का प्रतीक है।
- मां कालरात्रि- स्लेटी रंग
नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां कालरात्रि का प्रिय रंग स्लेटी है। ऐसे में आप इस रंग के कपड़े पहन सकते हैं।
- मां महागौरी- बैंगनी रंग
नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहन सकते हैं। यह रंग भक्ति और आध्यात्मिकता को दर्शाता है।
- मां सिद्धिदात्री- गहरा हरा रंग
नवरात्र के नौवें और अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री को गहरा हरा रंग प्रिय है। हरा रंग शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।