Sweet Potato Recipes: सर्दी में अक्सर लोगों का कुछ गर्मागर्म और चटपटा खाने का मन करता है तो सबसे पहले समोसे, ब्रेक पकोड़ा जैसी चीजों का ख्याल आता है। लेकिन ये अनहेल्दी होते हैं। ऐसे में आप इनको खाने के बजाय शकरकंद से बने फ्राइज या टिक्की ट्राई कर सकते हैं। शकरकंद फाइबर, विटामिन A और मिनरल्स से भरपूर होती है। वहीं सबसे अच्छी बात ये है कि इन दोनों चीजों को आप ओवन या एयर-फ्रायर में भी बना सकते हैं।

शकरकंद फ्राइज बनाने का तरीका | Sweet Potato Fries Recipe

शकरकंद फ्राइज बनाने के लिए सबसे पहले आपको शकरकंद को अच्छी तरह धोना है। फिर उन्हें छील लें। इसके बाद इन्हें फ्राइस की शेप में काट लें। अब आपको इन्हें पानी में डालकर उबाल लेना है। इन्हें बाहर निकाल लें। फिर एक कपड़े पर डालकर फैलाकर सभी को अच्छी तरह से सुखा लें। फ्राइज को क्रिस्पी बनाने के लिए इन्हें कॉर्न फ्लोर में लपेटें। इसके बाद थोड़ी देर फ्रीजर में रख दें। अब पैन में तेल गर्म करें। फिर इन्हें फ्राई कर लें। अगर आपको इन्हें डीप फ्राई नहीं करना है तो बाकी की प्रोसेस कंप्लीट करने के बाद इन्हें ओवन या एयर फ्रायर में फ्राई कर सकते हैं। तैयार गर्म शकरकंद फ्राइज को डीप या सॉस के साथ सर्व करें।

शकरकंद टिक्की बनाने का तरीका | Sweet Potato Chaat Recipe

आलू टिक्की की तरह शकरकंद की टिक्क भी खाने में बहुत लजीज लगती है। इसे बनाने के लिए शकरकंद और थोड़े आलू लेने हैं। उन्हें धोकर उबाल लें। इसके बाद उन्हें छीलकर कद्दूकस या मैश कर लें। इसमें हरा धनिया, हरी मिर्च, नमक, चाटमसाला डालकर मिक्स कर लें। इसके बाद अब ऊपर से थोड़ा सा चावल का आटा या कॉर्न फ्लोर डालकर मिक्स करें। अब हाथों पर तेल लगाएं। तैयार मिश्रण को टिक्की का आकार दें। इन्हें आप ओवन या एयर-फ्रायर में भी बना सकते हैं। या फिर टिक्कियों को तवे पर तेल या घी डालकर सेक सकते हैं। इन्हें खट्टी, मीठी चटनी, दही अनारदाना, चाट मसाला डालकर सर्व करें।