Shakarkand kaise khaye: शकरकंद में भरपूर मात्रा में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, कॉम्प्लेक्स कार्ब्स, विटामिन ए, सी, पोटेशियम, जिंक होते हैं। शकरकंद एक जड़ वाली सब्जी है जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है । तमाम फायदे होने के चलते न्यूट्रिशनिस्ट शकरकंद खाने की सलाह देते हैं। यह पाचन में सुधार, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना, सूजन कम करना, वजन नियंत्रित करने में मदद करती है।
शकरकंद में पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन कई तरीकों से त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। इतने फायदे जानने के बाद आप भी शकरकंद का सेवन करना चाहेंगे। लेकिन क्या आपको पता है शकरकंद छिलके सहित खाना बेहतर या छीलकर? आइए जानें एक्सपर्ट से जानिए Sweet Potato खाने का सही तरीका।।
कैसे करें शकरकंद का सेवन?
न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके बताया कि ज्यादातर लोग शकरकंद का छिलका उतारकर इसका सेवन करते हैं। जबकि इसे छिलके के साथ खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
छिलके सहित शकरकंद खाने के फायदे
न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि शकरकंद में फाइबर होता है। शकरकंद से ज्यादा इसके छिलके में फाइबर होता है। जब आप शकरकंद को छीलकर खाते हैं, तो इससे करीब 50 से 60 प्रतिशत फाइबर की मात्रा कम हो जाती है। ऐसे में शकरकंद को छीलें नहीं, बल्कि इसे अच्छी तरह धोकर, साफ कर छिलके के साथ ही इसका सेवन करें। इससे पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है। ऐसे में आपको इसे छिलके के साथ खाना चाहिए। इससे आपको वजन घटाने में भी मदद मिलेगी।
शकरकंद भूनकर खाएं या उबालकर
एक्सपर्ट के अनुसार शकरकंद को भूनने की बजाय उबालकर खाना सबसे अच्छा तरीका है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब इसे उबालाकर खाया जाता है तो यह शुगर पानी में रिलीज कर देती। इससे ब्लड शुगर लेवल बैलेंस रहता है। उबली हुई शकरकंद जब ठंडी हो जाती है तो इसमें रेजिस्टेंट स्टार्च बनता है। यह पाचन में सहायक है। पेट के लिए अच्छा होता है। खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
