How To Loose Blouse: शादी के समय अक्सर लड़कियां बहुत दुबली-पतली होती हैं, लेकिन कुछ सालों बाद उनका वजन थोड़ा बढ़ जाता है। खासतौर पर बच्चे होने के बाद शरीर में काफी बदलाव आता है। ऐसे में शादी में हजारों रुपये खर्च करके जो लहंगा लड़कियां लेती हैं उनका ब्लाउज कुछ सालों बाद उन्हें नहीं आता है।
कई बार ब्लाउज में थोड़ा बहुत मार्जिन होता है, जिससे इसे लूज करवाना आसान हो जाता है। लेकिन कई बार ब्लाउज में बिल्कुल भी स्पेस नहीं होता है, जिससे ब्लाउज का ढीला किया जा सके। ऐसे में यहां हम कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने शादी वाले लहंगे के ब्लाउज को बिना टेलर को दिए ही घर पर अपने आप ही लूज कर पाएंगी।
बिना मार्जिन के इस तरह करें ब्लाउज को ढीला | blouse ko dheela karne ka tarika
बैक पर डोरी या लेस लगवाएं
शादी के लहंगे वाला ब्लाउज या कोई भी ब्लाउज अगर आपको टाइट आ रहा है तो उसे लूज करवाने के लिए आप उसके बैक पर डोली या लेस लगवा सकते हैं। इससे ये न केवल देखने में सुंदर लगेगा बल्कि पहनने लायक भी हो जाएगा।
ब्रा एक्सटेंडर पर लेस या मोती लगाकर जोड़ें
अगर आपके ब्लाउज में बिल्कुल भी मार्जिन नहीं है और आप बिना सिलाई किए इसे सही करना चाहती हैं तो आपको ब्रा एक्सटेंडर की जरूरत होगी। ब्लाउज टाइट होने से अगर इसके हुक भी नहीं लग पा रहे हैं तो आप ब्लाउज में ब्रा एक्सटेंडर जोड़ सकते हैं। इसको लगाने से पहले आप इसके ऊपर लेस या मोती जैसी चीजें लगा सकती हैं। ताकि ये ब्लाउज का हिस्सा ही लगे।
ब्लाउज को बैकलेस लुक दें
यह हैवी ब्लाउज को ढीला करने का सबसे आसान तरीका है। इसमें आप किसी भी हैवी ब्लाउज को बैकलेस लुक दे सकते हैं। जब बिल्कुल भी मार्जिन न हो तो क्रिएटिविटी दिखाएं। इसमें पीछे से ब्लाउज को बीच से अलग करके कोई डोरी, बटन या बो एड कर लें।
