Simple Sawan Mehndi Design: सावन का पावन महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। सावन के सोमवार के दिन महिलाएं भगवान शिव की पूजा-अर्चना करती हैं और व्रत रखती हैं। इस महीने को भगवान शिव की भक्ति के लिए काफी खास माना जाता है। वहीं, अब सावन खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हुए हैं। ऐसे में आप इस सावन में कुछ बेहतर मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों पर रचा सकती हैं। अगर आप सावन खत्म होने से पहले अपने हाथों पर ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं, तो यहां से कुछ डिजाइन को देख सकती हैं।
सावन के लिए मेहंदी डिजाइन लास्ट मिनट: Sawan Ke Liye Last Minute Mehndi Design

सावन में आप अपने हाथों पर इस ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं। इस तस्वीर में दो खूबसूरत और बेहद डिटेल्ड फुल हैंड मेहंदी डिजाइन दिख रही हैं। एक में फूलों और बेलों की कलाकारी है, जबकि दूसरी में ज्योमेट्रिक और पैटर्न बेस्ड डिजाइन है। यह सावन के सोमवार के लिए काफी परफेक्ट है।

सावन के लिए यह मेहंदी डिजाइन काफी परफेक्ट है। इस मेहंदी में कई तरह के पैटर्न हैं, जिसको आप किसी भी विशेष अवसर पर भी लगा सकती हैं। यह मेहंदी डिजाइन आपकी हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देगी।

ज्योमेट्रिक पैटर्न वाला मेहंदी डिजाइन
ज्योमेट्रिक पैटर्न वाला मेहंदी डिजाइन सावन के आखिरी सोमवार के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन हो सकता है। आप इस मेहंदी डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। इस तस्वीर में ज्योमेट्रिक पैटर्न और फ्लोरल मोटिफ्स सहित कई तरह के डिजाइन बनाए गए हैं, जो हाथों को यूनिक टच देते हैं।

आप अपने हाथों पर कम समय में रिच और डिटेल्ड मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो यह काफी परफेक्ट है। हथेली के बीच बना खाली स्पेस और गोल पैटर्न इसे मॉडर्न टच देता है।

आप अपने हाथों पर इस सिंपल मेहंदी डिजाइन को भी आसानी से लगा सकती हैं। हाथ की हथेली पर बना मंडला पैटर्न और उंगलियों पर की गई डिटेलिंग इन्हें खास बनाती है। सावन के आखिरी सोमवार पर आप इसको लगा सकती हैं।