Sawan Special Mehndi Design: सावन का महीना हिंदू धर्म में काफी पावन माना जाता है। इस माह में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस दौरान श्रद्धालु व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र भी चढ़ाते हैं। वहीं, इस माह में महिलाएं पारंपरिक परिधान में तैयार होती हैं।
सावन के पावन महीने में महिलाएं हरी चूड़ियां पहनती हैं और अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी रचाती हैं। वैसे तो सावन में मेहंदी के कई डिजाइन दिख जाते हैं, लेकिन आज के समय झूले की डिजाइन वाली मेहंदी काफी ट्रेंड में है, जो सावन के मौसम से पूरी तरह मेल खाती है। यह देखने में आकर्षक होने के साथ-साथ पारंपरिक लुक में एक मॉडर्न टच भी देती है। आप भी यहां से कुछ बेहतरीन मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं।

सावन के महीने में आप इस खूबसूरत झूला मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों पर रचा सकती हैं। एक हाथ पर दो लड़कियां झूला झूल रही हैं। वहीं, दूसरी ओर फूल, मोर और पारंपरिक पैटर्न में मेहंदी डिजाइन है, जो सावन के लिए परफेक्ट है।

सावन में आप झूले थीम पर आप इस मेहंदी डिजाइन को भी बना सकते हैं। इस मेहंदी डिजाइन में एक लड़की झूला झूलती नजर आ रही है, जो देखने में काफी खूबसूरत लग रही है।

आप अपने हाथों पर इस तरह के मेहंदी डिजाइन को भी आसानी से बना सकते हैं। इस मेहंदी डिजाइन को बनाना भी काफी आसान है।

सावन के पावन महीने के लिए आप भी आपने हाथों पर इस तरह की मेहंदी डिजाइन को आसानी से रचा सकती हैं।