Sawan special baby names : सावन का महीना अपने साथ रिमझिम बारिश की बूंदें, हरियाली और बहुत सारे तीज-त्योहार लेकर आता है। यह महीना और भी ज्यादा खास हो जाता है जब आपके घर में इस महीने नन्हें-मुन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली हो। हर कोई अपने बच्चे का नाम अर्थपूर्ण रखना चाहिता है। साथ ही कई लोगों की कोशिश होती है कि उनके बच्चों के नाम भगवान के नाम से प्रेरित हो। लोगों का मानना होता है कि नाम का चरित्र पर असर पड़ता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे नाम लेकर आए हैं जिनका संबंध भगवान शिव, प्रकृति और सावन से है।

सावन में जन्में बेटे के लिए नाम

शंभव: अगर आप अपने बेटे का नाम भगवान शिव के नाम पर रखना चाहते हैं तो आप शंभव नाम चुन सकते हैं। यह भोलेनाथ का एक नाम, जिसका अर्थ है “पार्वती के पति”।

अकुल: यह नाम भी भगवान शिव का है। छोटा लेकिन बेहत प्यारा नाम है।

एकाक्ष: इसका अर्थ है “एक आंख वाला”। यह भगवान शिव के त्रिनेत्र का प्रतीक है।

विधार्थ: भगवान शिव को ब्रह्मांड का ज्ञानी माना गया है। इस नाम का अर्थ भी कुछ ऐसा ही है। इसका मतलब है ज्ञान और विशेषताओं से भरा हुआ।

रुद्र: भगवान शिव का शक्तिशाली नाम, जिसका अर्थ है “दुखों का नाश करने वाला”।

नील: सावन में नीला आकाश, भगवान शिव जिन्हें “नीलकंठ” भी कहा जाता है।

मेघ: सावन में बारिश और बादलों का प्रतीक, जो शीतलता का भी प्रतीक है।

हरित: सावन में हरियाली का प्रतीक, जो प्रकृति की ताजगी और नए जीवन का प्रतिनिधित्व करता है।

शिवांश: शिव का अंश, जो शिव से ही प्रकट हुआ है।

सावन में जन्म लेने वाली बेटी के लिए नाम

श्रावणी: सावन माह को ‘श्रावण’ भी कहा जाता है। इसलिए अगर आपके यहां कन्या का जन्म होता है तो उसके लिए यह नाम शुभ रहेगा।

ईशानी: प्रकृति मां का ही रूप है। सावन में जन्मी बेटी का नाम आप देवी से संबंधित भी रख सकती हैं। देवी दुर्गा और देवी पार्वती का नाम, जिसका अर्थ है “इच्छा”।

शैलजा: पार्वती का एक नाम, जो “पहाड़ों की बेटी” के रूप में भी जाना जाता है।

सावनी: ‘सावन से संबंधित’ यह नाम बेहद मधुर और अनोखा है जो सीधे इस पवित्र महीने से जुड़ता है।

शिवांगी: ‘शिव का अंग’ या ‘शिव की बेटी’। यह नाम शक्ति, सुंदरता और पवित्रता का प्रतीक है।

नंदिनी: देवी पार्वती का एक नाम, जिसका अर्थ है “आनंदित करने वाली”।