Chiti bhagane ke upay: बारिश के दिनों में चींटी समेत कई कीड़े-मकोड़े घर में ज्यादा नजर आने लगते हैं। खासतौर पर किचन या बालकनी में इनका ढेरा रहता है। सावन का महीना चल रहा है। धार्मिक दृष्टि से यह माह काफी विशेष माना जाता है। लोग नॉनवेज, शराब का सेवन नहीं करते हैं। कई घरों में तो लहसुन-प्याज का खाना भी नहीं खाया जाता है।
ऐसे में चींटी समेत किसी भी कीट-पतंगे को मारना सही नहीं माना जाता है। लेकिन इन दिनों अगर आपके घर में लाल या काली चींटियों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे। जिनकी सहायता से आप सावन में चींटी को बिना मारे ही घर में हटा पाएंगे।
चींटी भगाने के घरेलू उपाय
चींटी को भगाने के लिए आप होममेड स्प्रे बनाएं। इसके लिए लगभग आधे गिलास पानी में करीब आधा चम्मच हींग का पाउडर डालें। साथ ही थोड़ा सा डेटॉल मिलाएं। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। स्प्रे बोतल में इसे भर लें। जहां भी आपको चींटी नजर आएं वहां इसे स्प्रे कर दें। थोड़ी ही देर में वहां से चींटी गायब हो जाएंगी। आप इस स्प्रे को पानी में डालकर पोंछा भी लगा सकती हैं। इसकी महक से चींटी घर में नहीं आएंगी।
दालचीनी से दूर भागती हैं चींटी
अगर आपको किसी जगह चींटी का झुंड या बहुत सारे अंडे दिखाई दें आप वहां पर दालचीनी का टुकड़ा रख दें। ऐसा करने से चींटी वहां से चली जाएंगी। ऐसा करने से आप बिना मारे ही चींटी को रसोई से हटा पाएंगी।
विनेगर को पानी में मिलाकर बनाएं स्प्रे
चींटी को आप विनेगर के जरिए भगा सकती हैं। पानी लें उसमें विनेगर डालें। जहां भी चींटी ज्यादा दिखाई दे रही हैं वहां उसे डाल दें। इससे थोड़ी ही देर में चींटी वहां से गायब हो जाएंगी।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: पुराने से पुराना बैग को चमका देगी ये ट्रिक, जानिए लेदर हैंडबैग को साफ करने का आसान तरीका