सावन का पावन महीना अपने साथ हरियाली के साथ-साथ भक्ति का भाव भी लेकर आता है। इस खास मौके पर महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनती हैं और 16 श्रृंगार करती हैं। वैसे भी, आज सावन का पहला सोमवार है। ऐसे में ऑफिस जाने वाली महिलाएं चाहती हैं कि उनका लुक ट्रेंडी हो और साथ ही सावन के रंगों को भी दर्शाए। इसके लिए वे ग्रीन-येलो रंग की साड़ियां ट्राई कर सकती हैं। ये साड़ियां न केवल सावन की थीम से मेल खाएंगी, बल्कि ऑफिस में पहनने के लिए पूरी तरह से एलीगेंट और आरामदायक भी होंगी।

समृद्धि का प्रतीक है हरा रंग

दरअसल, ग्रीन और येलो रंग को सावन से खासतौर पर जोड़ा जाता है। हरा रंग हरियाली और समृद्धि का प्रतीक है। वहीं, येलो रंग ऊर्जा और सकारात्मकता दर्शाता है। ऐसे में आप इन दोनों रंगों के मेल में एक साड़ी को पहन सकती हैं। इन साड़ियों को पहनने से आपको पारंपरिक के साथ-साथ मॉडर्न लुक भी मिलेगा।

फोटोः Pinterest

आप इस तरह की ग्रीन-येलो कलर की साड़ी को पहन सकती हैं। यह साड़ी सावन में ऑफिस के लिए काफी परफेक्ट है। चौड़ी सुनहरी बॉर्डर और पल्लू साड़ी को रॉयल और फेस्टिव टच दे रहे हैं।

फोटोः Pinterest

अगर आप ऑफिस के लिए एलीगेंट और सावन स्पेशल साड़ियों की तलाश में हैं, तो यह साड़ी काफी परफेक्ट है। बाईं ओर की साड़ी सिल्क बेस पर हल्के येलो पल्लू के साथ ग्रीन बॉडी में है। वहीं, दाईं ओर की साड़ी ब्राइट येलो कलर में है जिसमें ग्रीन जरी बॉर्डर है।

फोटोः Pinterest

आप इस तरह की ग्रीन-येलो साड़ियों को पहन सकती हैं। पीले रंग की साड़ी पर गहरे हरे रंग का बॉर्डर और ब्लाउज कॉम्बिनेशन इसे पारंपरिक और आकर्षक लुक दे रहा है।

Sawan Somwar 2025 Wishes: सावन का पहला सोमवार आज, इन टॉप 20+ संदेशों से शिवभक्तों को दें शुभकामनाएं

फोटोः Pinterest

आप ऑफिस के लिए ग्रीन और येलो कॉम्बिनेशन की खूबसूरत साड़ी भी पहन सकती हैं। यह सावन के पारंपरिक रंगों के लिए काफी बेहतर है। आप गोल्डन बूटियों और जरी बॉर्डर वाली साड़ी के साथ हरे रंग की ब्लाउज को भी मैच कर सकती हैं।

फोटोः Pinterest