Sawan Easy Rangoli Design 2025: सावन के पावन महीने की शुरुआत हो गई है। यह पावन महीना भगवान शिव की भक्ति और आराधना के लिए सबसे पवित्र होता है। सावन में लोग अपने घर को साफ कर सजाते हैं। वहीं, कई लोग सावन के पहले दिन घर को सजाने के साथ-साथ भगवान शिव की कृपा पाने के लिए रंगोली भी बनाते हैं।
ऐसे में अगर आप भी भगवान शिव के भक्त हैं, तो इस खास मौके पर अपने घर के मेन गेट या फिर आंगन में रंगोली भी बना सकते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ खास तरह के रंगोली के डिज़ाइन लेकर आए हैं, जो शिव आराधना के भाव को भी गहराई से दर्शाते हैं।