Sawan 2024 Mehndi tricks: सावन में मेहंदी लगाने की परंपरा रही है और हर महिला इसे आजतक फॉलो करती है। मेहंदी लगाना वैसे तो बेहद खूबसूरत काम है पर कुछ लोगों के लिए ये थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में आप घर में रखी इन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं जो कि मेहंदी डिजाइन्स को आसानी से बनाने में आपकी मदद कर सकती है। इसके अलावा एक बार आपने इससे मेहंदी लगा लिया तो आप हर बार इसे तुरंत ट्राई करेंगी। आइए तो जानते हैं किन चीजों की आप मदद ले सकती हैं।

Sawan 2024 Mehndi tricks: इन चीजों से फटाफट बनाएं ये मेहंदी डिजाइन

चूड़ी की मदद ले लगाएं मेहंदी-Round bangle mehndi design

चूड़ी की मदद आप एक सुंदर मेहंदी डिजाइन बना सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि
-अपने हाथ पर चूड़ी से बीच में एक गोल बनाएं।
-फिर इससे जोड़ते हुए उसके नीचे और फिर ऊपर एक गोल आकार बनाएं।
-इसके आस-पास मेहंदी से डोट्स बनाएं और इनको जोड़ते हुए डिजाइन बनाएं।

ईयरबड्स की मदद से लगाएं मेहंदी-Mehndi design with earbuds

ईयरबड्स की मदद से आप एक खूबसूरत मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। आपको करना ये है कि
-पहले हाथ पर पेन से एक डिजाइन बना लें या फिर डॉट्स रख लें।
-फिर ईयरबड्स से उसे फैलाते हुए डिजाइन क्रिएट कर लें।

चम्मच से बनाएं मेहंदी डिजाइन्स-Mehndi design with spoon

आप चम्मच की मदद से भी कई मेहंदी डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए चम्मच के दोनों बिस्सों का प्रयोग करें।
-चम्मच के आगे वाले हिस्से को जोड़ते हुए एक फूल बनाएं।
-इसके बाद इसके पकड़ने वाले हिस्से को जोड़ता हुए इनसे निकालकर एक पत्ता बनाएं।
-इससे आप एक पूरी मेहंदी डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं।

कांटे की मदद से बनाएं मेहंदी डिजाइन्स-Mehndi design with fork

कांटे की मदद से आप इस मेहंदी डिजाइन को बना सकती हैं। इसके लिए पहले हाथों पर डॉट्स क्रिएट करें और फिर इन्हें एक साथ जोड़ते हुए एक सुंदर मेहंदी डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं। तो इस बार सावन में आप मेहंदी लगाने के लिए इन ट्रिक्स को अपना सकती हैं। ये आसान हैं और सुंदर भी।